//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

राजद्रोह के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

  1. राजद्रोह को संविधान में परिभाषित किया गया है। 
  2. आईपीसी की धारा 124 (अ) के तहत इसकी चर्चा भी की  गई है। 

उपर्युक्त में से कौन स/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों। 

(d)न तो 1, ना ही 2 


2)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. 1996 में सर्वोच्च न्यायालय ने हसमातुल्लाह बनाम मध्य प्रदेश के वाद में सर्वोच्च न्यायालय  ने निर्णय दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के साँढ़ वर्ग के जानवरों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध  लगाना संवैधानिक नहीं होगा। 
  2. अमरजीत सिंह सिंधु बनाम पंजाब राज्य 2016 के वाद में सर्वोच्च  न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि शराब के व्यापार पर राज्य द्वारा पूर्ण प्रतिबंध आरोपित किया जा सकता है। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1, न ही 2 


3)

राजद्रोह कानून के समर्थन में प्रस्तुत निम्नलिखित मतों पर विचार कीजिए:

  1. राष्ट्रविरोधी तथा आतंकवाद विरोधी गतिविधयों को रोकने के लिए आवश्यक| 
  2. राज्य अथवा सरकार की स्थिरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक| 
  3. समानांतर सरकार चलाने वाले समूह या संगठनों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक| 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 2 और 3 

(c)केवल 1 और 3 

(d)1,2 और 3 


4)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. घृणास्पद  वक्तव्य की संविधान में  कोई परिभाषा नहीं है।
  2. आईपीसी की धारा 124 A, 153 A, 295 A, 298 , 505 आदि में इसका उल्लेख है। 
  3. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8, 123 और 125 में भी घृणास्पद वक्तव्य  को प्रतिबंधित करने से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं।  
  4. सीआरपीसी की धारा 95 और धार्मिक संस्थान दुरुपयोग नियंत्रण अधिनियम 1988 के तहत भी घृणास्पद वक्तव्य को प्रतिबंधित किया गया है। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 2 और 3 

(c)केवल 3 और 4 

(d)1,2, 3 और 4 


5)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. राजद्रोह का संबंध भारतीय दंड संहिता की धारा 124(A) से है। 
  2.  देशद्रोह का संबंध आईपीसी की धारा 121 से है। 
  3. राजद्रोह के लिए न्यूनतम 3 वर्ष की सजा का प्रावधान है। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 2 और 3 

(c)केवल 3 और 4 

(d)1,2 और 3 


6)

आईपीसी की धारा 124 A से संबंधित निम्नलिखित तथ्योंं पर विचार कीजिए:

  1. 17 वीं शताब्दी में इस अवधारणा का उदय ब्रिटेन में हुआ। 
  2. किसी भी व्यक्ति द्वारा कानूनी तौर पर स्थापित सरकार के प्रति मौखिक, लिखित, संकेत या दृष्टिगत प्रतिनिधित्व या अन्य तरीकों से घृणा अवमानना या उत्तेजना पैदा करने की कोशिश की जाती हो, तो ऐसे प्रयत्न को राजद्रोह माना जाएगा। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)केवल 1 और 2 

(d)न तो 1, न ही 2 


7)

केदारनाथ सिंह बनाम बिहार राज्य वाद, 1962 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 124 A के प्रयोग के संदर्भ में जारी  निर्देशोंं पर विचार कीजिए:

  1. सरकार के विरुद्ध द्रोह की भावना का हो, तब इसका प्रयोग किया जा सकता है। 
  2. यदि अव्यवस्था फैलाने, हिंसा या बड़ी मात्रा में बलवा का माहौल उत्पन्न करने की मंशा हो, तब भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। 
  3. सरकार का विरोध हमेशा राजद्रोह नहीं माना जा सकता है। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 2 और 3 

(c)केवल 1 और 3 

(d)1,2 और 3 


8)

राजद्रोह कानून के विरोध में निम्नलिखित में कौन-से तर्क दिए जा सकते हैं:

  1. औपनिवेशिक अवशेष है।  
  2. अनुच्छेद 19(1 )a का उल्लंघन है। 
  3. इसकी स्पष्ट परिभाषा का अभाव है।  
  4. इसके द्वारा लोकतांत्रिक  मूल्यों का दमन किया जाता है। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) 

केवल 1 और 2 

(b)केवल 2 और 3 

(c)केवल 1 और 3 

(d)1,2,3 और 4 


9)

राजद्रोह से संबंधित तथ्यों की चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)


10)

घृणास्पद वक्तव्य संबंधी मुद्दोंं पर चर्चा कीजिए तथा इसके संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय की कुछ प्रमुख निर्णयों का उल्लेख कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)



Answers
1) b
2) b
3) d
4) d
5) d
6) c
7) d
8) d