//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

डाल्मेशियन तट के के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह उन्मज्जित तट के क्षेत्र में पाया जाता है ।
  2. सागरीय तट के समानांतर पर्वतीय क्षेत्र के जलमग्न होने से इस प्रकार के तट का निर्माण होता है ।

उपरोक्त में कौन सा/से कथन सही है/हैं? 

(a)केवल 1

(b)केवल 2

(c)1 और 2 दोनों

(d)न तो 1 न ही 2


2)

          स्थलाकृति                     कारक

  1. टोंबोलो                         सागरीय जल
  2. यारडांग                        पवन
  3. ज्यूजेन                          हिमनद 

उपर्युक्त में से कौन सा/से सुमेलित हैं? सही कूट का चयन कीजिए;

(a)केवल 1

(b)केवल 2 और 3

(c)केवल 1 और 2

(d)केवल 3


3)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

  1. विश्व के लगभग सभी मरुस्थल 15 डिग्री से 30 डिग्री के बीच दोनों अक्षांशों में पाया जाता है ।
  2. इन क्षेत्रों में मरुस्थलों के निर्माण में ठंडी जलधारा का प्रभाव एक महत्वपूर्ण कारक होता है ।

उपरोक्त में सत्य कथन/कथनों का चयन कीजिये :

(a)केवल 1

(b)केवल 2

(c)1 और 2 दोनों

(d)न तो 1 न ही 2


4)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

  1. अंतरीप और खाड़ी अनियमित समुद्र तट की विशेषताएं हैं . 
  2. कोमल अथवा कम अवरोधी चट्टानें खाड़ियों का जबकि संगठित अथवा अधिक अवरोधी चट्टानें अंतरिपों का निर्माण करती हैं . 

उपरोक्त में सत्य कथन/कथनों का चयन कीजिए : 

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1 न ही 2 


5)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

  1. उच्च अक्षांशों में जलमग्न हिमानीकृत घाटियों को फियोर्ड कहते हैं।
  2. अंतरीप और खाड़ी अनियमित समुद्र तट की विशेषताएँ हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1 न ही 2 


6)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

  1. शीर्ष स्थल से किसी द्वीप को मिलाने वाली संयोजक रोधिका को टोम्बोलो कहते हैं।
  2. पुलिन का निर्माण उच्च ज्वारतल तथा निम्र ज्वारतल के बीच वाले स्थानों में होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1 न ही 2 


7)

हैफा तट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

  1. यह तट कटा-फटा नहीं होता तथा इस पर घाटियों का अभाव होता है .
  2. इस तट पर रोधिकाओं की समानांतर श्रृंखला मिलती हैं .
  3. यूरोप का बाल्टिक तट इसका उदाहरण प्रस्तुत करता है . 

उपरोक्त में सत्य कथन / कथनों का चयन कीजिए : 

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 1 और 3 

(c)केवल 2 और 3 

(d)उपरोक्त सभी 


8)

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :- 

स्थलाकृति                      कारक
1. वात छिद्र सागरीय जल 
2. वेंटिफैक्ट पवन 
3. इन्सेलबर्ग हिमानी 

उपर्युक्त में कितने युग्म सही हैं :- 

(a)केवल एक 

(b)केवल दो 

(c)सभी तीन 

(d)इनमें से कोई नहीं 


9)

निमज्जित समुद्री तटों पर टिप्पणी कीजिये . (150 शब्द, अंक -10 )


10)

सागरीय जल द्वारा निर्मित अपरदनात्मक स्थलाकृतियों की चर्चा कीजिए | ( 150 शब्द , अंक - 10 ) 



Answers
1) b
2) c
3) c
4) c
5) c
6) c
7) d
8) b