//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विषुवतीय क्षेत्रों में वायुदाब अधिक होता है।
  2. वायुराशि के ठंडे होकर अवतलित होने से उच्च वायुदाब का निर्माण होता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2

(c)1 और 2 दोनों 

(d)दोनों में से कोई नही 


2)

वाताग्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वाताग्र में दो विपरीत स्वभाव वाली वायुराशियाँ  मिलती हैं । 
  2. विश्व के प्रमुख वाताग्र उन्हीं  प्रदेशों में मिलते हैं, जहाँ वायुराशियों के तापमान समान होते हैं। 

उपर्युक्त कथनोंं में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)ना तो 1, न ही 2 


3)

वाताग्र से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वाताग्र निम्न वायु दाब(LP)के क्षेत्र में विकसित होने वाली एक विशिष्ट तरह की वायुमंडलीय परिघटना है। 
  2. जब दो विपरीत प्रकृति की वायुराशी विपरीत दिशा से आकर आपस में मिलती है तब वाताग्र निर्माण की दशा विकसित होती है। 

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं  है /हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)कथन 1 एवं 2 

(d)न तो 1, न ही 2  


4)

वायुराशियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वायुराशि वायुमंडल के उस विस्तृत भाग को कहते हैं, जिसमे क्षैतिज तल में तापमान एवं आर्द्रता संबंधी लक्षणों में समानता पायी जाती है |
  2. वायुराशियों का आविर्भाव उस समय होता है, जब विस्तृत समतल भूतल पर वायुमंडल संबंधी दशाएं अपेक्षित समय तक स्थिर रहती है |

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही  है/हैं ?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1, न ही 2  


5)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब के क्षेत्र में मुख्यतः वाताग्री वर्षा होती है ।
  2. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब के क्षेत्र में अधिकांश वर्षा सर्दियों में होता है ।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?

(a)केवल 1

(b)केवल 2

(c)1 और 2 दोनों

(d)न तो 1 न ही 2


6)

तापमान के वितरण में वायु राशियों की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये 

  1. वायु राशियाँ पवनों के रूप में तापमान के पुनर्वितरण में सहायता करती हैं।
  2. गर्म वायु राशियों से प्रभावित होने वाले स्थानों का तापमान अधिक एवं शीत वायु राशियों से प्रभावित स्थानों का तापमान कम हो जाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1 न ही 2 


7)

जलवाष्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 

  1. चक्रवात के विकास के लिए आवश्यक ऊर्जा गुप्त ऊष्मा के रूप में जलवाष्प द्वारा ही प्रदान की जाती है| 
  2. वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा वायुराशियों के स्थायित्व को प्रभावित करता है| 
  3. जलवाष्प सूर्याताप और पार्थिव विकिरण के एक महत्वपूर्ण अंश को अवशोषित कर लेता है और इस प्रकार पृथ्वी पर अनुकूल तापमान बनाये रखने में सहायक होता है| 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 

(a)केवल 1 तथा 2 

(b)केवल 1 तथा 3 

(c)केवल 2 तथा 3 

(d)1, 2 तथा 3 


8)

निर्देशः आगामी प्रश्न में दो वक्तव्य हैं। एक को ‘कथन’ (A) तथा दूसरे को ‘कारण (R)’ कहा गया है। 

कथन (A)- वायुराशि किसी भी स्थान के मौसम और जलवायु को विशेष रूप से प्रभावित करती है।

कारण (R)- मौसम पूर्वानुमान में वायुराशियों का प्रयोग किया जाता है। 

इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर इस प्रश्न का उत्तर नीचे दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए:

(a)कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

(b)कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

(c)कथन सही है और कारण गलत है।

(d)कथन गलत है और कारण सही है।


9)

वायुराशियों से आप क्या समझते हैं| वायुराशियों के स्रोत क्षेत्र की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिये | (150 शब्द/10 अंक)


10)

तापमान को प्रभावित करने वाले कारकों के संदर्भ में विभिन्न वायुराशियों के परिसंचरण की भूमिका पर उदाहरण सहित चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)    



Answers
1) b
2) a
3) d
4) c
5) c
6) c
7) d
8) a