//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

नाइट्रोजन चक्र के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रियाएं शामिल हैं? 

  1. नाइट्रोजन स्थिरीकरण 
  2. अमोनिकरण 
  3. विनिट्रिकरण (Denitrification)
     

उपरोक्त में से असत्य विकल्प की पहचान कीजिये:

(a)केवल 1 एवं 2

(b)केवल 2

(c)केवल 3

(d)उपरोक्त में से कोई नहीं


2)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

  1. एक निकेत में कई तरह की प्रजातियाँ पायी जाती हैं|
  2. इकोटोन दो पारितंत्रों के मध्य संक्रमण क्षेत्र होता है जहाँ प्रजातियों की संख्या कम होती है|

उपर्युक्त में से असत्य कथन/कथनों की पहचान कीजिये-

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 तथा 2 दोनों 

(d)दोनों में से कोई नहीं 


3)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये 

1- नाइट्रोजन का उपयोग पौधों द्वारा सीधे रूप में नहीं किया जा सकता
2- पौधों को मृदा में पाए जाने वाले बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रेट उपलब्ध कराया जाता है

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है 

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)न तो 1, न ही 2 

(d)1 और 2 दोनों 


4)

पारिस्थितिकीय निकेत क्या दर्शाता है

(a)एक जीव का पारितंत्र में कार्यात्मक भूमिका ।

(b)जीवों का निवास स्थान ।

(c)एक जीव के पोषण की प्रक्रिया ।

(d)इनमें से कोई नहीं ।


5)

नाइट्रोजन चक्र के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये;

  1. नाइट्रोजन स्थिरीकरण प्रक्रिया में वायुमंडलीय नाइट्रोजन का नाइट्रेट में परिवर्तन होता है|
  2. एजोटोबेक्टर, राईजोबियम एवं माइको राईजा सभी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु हैं|

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 एवं 2 दोनों 

(d)उपर्युक्त में से कोई नहीं


6)

निम्नलिखित में से कौन-सा/से संक्रमिका या इकोटोन (Ecotone) के उदाहरण है/हैं ?

  1. दलदली भूमि या पंक भूमि 
  2. कच्छ वनस्पति 
  3. बाढ़ का मैदान 
  4. ज्वारनदमुख 

नीचे दिए गए कूटों में से सही विकल्प की पहचान कीजिए ?

(a)केवल 2 

(b)केवल 2 तथा 4 

(c)केवल 1, 2 तथा 4 

(d)1, 2, 3 तथा 4 


7)

पर्यावास तथा पारिस्थितिकी निकेत (Ecological Niche) के संदर्भ में गॉस का नियम या प्रतिस्पर्धा विस्थापन सिद्धांत (Competition Exclusion Principle) से जुड़े निम्न कथनों  पर विचार कीजिए - 

  1. किसी प्रजाति का निकेत अद्वितीय होता है जबकि पर्यावास में अनेक प्रजातियाँ होती हैं|
  2. किसी पर्यावास में 2 प्रजातियों का निकेत एकसमान नहीं हो सकता है|
  3. उपरोक्त का कारण यह है कि यदि 2 प्रजातियों का निकेत समान है तो इनमें एक दूसरे के साथ उस समय तक स्पर्धा होती है जबतक एक प्रजाति दूसरे को विस्थापित नहीं कर देती है|

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?  

(a)केवल 1 तथा 2 

(b)केवल 1 तथा 3 

(c)केवल 2 तथा 3 

(d)1, 2 तथा 3 


8)

नाइट्रोजन चक्र में नाइट्रोजन का आगमन निम्नलिखित में किस प्रक्रिया के माध्यम से नहीं होता -------

(a)जीवाश्म ईंधनों के दहन से

(b)अजैविक पदार्थों के अपघटन से

(c)नाइट्रोजनी उर्वरक के प्रयोग से

(d)जेट यान के इंधन के दहन से 


9)

जल चक्र को समझाते हुए उसकी उपयोगिता पर टिप्पणी करें |(150 शब्द,10 अंक )


10)

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए ( प्रत्येक - 50 शब्द , अंक -10 ) 

  1. कीस्टोन प्रजाति . 
  2. पारिस्थितिकीय पद छाप . 
  3. पारिस्थितिकीय निकेत . 


Answers
1) d
2) c
3) d
4) a
5) a
6) d
7) d
8) b