वैश्विक वन लक्ष्य (GFG) रिपोर्ट 2026 जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक कार्य विभाग तथा संयुक्त राष्ट्र वन मंच (UN Forum on Forests: UNFF) सचिवालय द्वारा तैयार की गई है।

  • इस रिपोर्ट में 2030 के लिए निर्धारित 6 वैश्विक वन लक्ष्यों (GFG) और संयुक्त राष्ट्र वन रणनीतिक योजना (2017-2030) के संबद्ध लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति का आकलन किया गया है। इस रणनीतिक योजना को UNFF के 21वें सत्र के दौरान शुरू किया गया था।
    • UNFF के बारे में: 
      • वर्ष 2000 में स्थापित UNFF एक अंतर-सरकारी निकाय है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य और इसकी विशेष एजेंसियों के सदस्य शामिल हैं। 
      • इसका उद्देश्य सभी प्रकार के वनों के प्रबंधन, संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है। 

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • वन क्षेत्रफल में कमी: वर्ष 2015 और 2025 के बीच वैश्विक वन क्षेत्रफल में 4 करोड़ (40 मिलियन) हेक्टेयर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
  • वन क्षेत्र में गिरावट के प्रमुख कारक: कृषि क्षेत्र का विस्तार, तथा ईंधन की लकड़ी और चारकोल (कोयले) की बढ़ती मांग इसके मुख्य कारण हैं।
  • संधारणीय वन प्रबंधन में बाधाएं: वन प्रबंधन शासन में कमियां, भूमि स्वामित्व को लेकर अस्पष्टता, अवैध व्यापार और संस्थाओं की सीमित क्षमता प्रमुख बाधाएं हैं।
  • वन भूमि निम्नीकरण में वृद्धि: सूखा, जंगल की आग, हीटवेव, कीटों के हमले और पौधों की बीमारियों जैसे जलवायु कारकों के कारण वन भूमि निम्नीकरण (डीग्रेडेशन) में वृद्धि देखी जा रही है।
  • वन संरक्षण हेतु वित्तपोषण की कमी: हालांकि वर्ष 2023 में वित्तीय सहायता रिकॉर्ड 84 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गई, फिर भी यह 2030 तक प्रत्येक वर्ष आवश्यक अनुमानित 300 अरब अमेरिकी डॉलर से काफी कम है। 

मुख्य सिफारिशें

रिपोर्ट में संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय, वनों के लिए अधिक वित्तीय सहायता, वनों की कटाई से मुक्त आपूर्ति श्रृंखला, तथा ईंधन की लकड़ी और कोयले पर निर्भरता कम करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

वनों की कटाई से मुक्त आपूर्ति श्रृंखला (Deforestation-free Supply Chains)

ऐसी आपूर्ति श्रृंखलाएं जिनमें उपयोग किए जाने वाले उत्पाद (जैसे कृषि उत्पाद, लकड़ी) वनों की कटाई से उत्पन्न नहीं होते। इसका उद्देश्य उत्पादों के उपभोग को वनों के विनाश से अलग करना है।

संधारणीय वन प्रबंधन (Sustainable Forest Management)

वन संसाधनों का इस प्रकार प्रबंधन करना कि वर्तमान पीढ़ी की जरूरतों को पूरा किया जा सके, साथ ही भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा करने की उनकी क्षमता से समझौता न हो। इसमें पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं का संतुलन शामिल है।

वन भूमि निम्नीकरण (Forest Land Degradation)

वन भूमि की गुणवत्ता और उत्पादकता में कमी आना, जो जलवायु कारकों (जैसे सूखा, आग) और मानवीय गतिविधियों के कारण हो सकती है। यह वनों के पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet