कृषि अवसंरचना कोष (AIF) - Ministry of Agriculture & Farmers Welfare | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

कृषि अवसंरचना कोष (AIF)

अद्यतन: 28 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Agriculture & Farmers Welfare
लाभार्थी: Farmers

अवलोकन

कृषि अवसंरचना निधि एक केन्द्रीय क्षेत्र योजना है, जिसे नाबार्ड द्वारा फसलोपरांत और सामुदायिक कृषि अवसंरचना के विकास के लिए मध्यम से दीर्घकालिक वित्तपोषण प्रदान करने के लिए क्रियान्वित किया गया है, जो 2032-33 तक क्रियाशील रहेगी।

स्मरणीय तथ्य 

  • उद्देश्य: देश में कृषि अवसंरचना में मौजूदा अवसंरचना संबंधी कमियों को दूर करना तथा निवेश जुटाना।
  • योजना का प्रकार: यह केंद्रीय क्षेत्रक की एक योजना है।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD/नाबार्ड) 
  • अवधि: वर्ष 2032-33 तक 

अन्य उद्देश्य 

यह फसल कटाई के बाद उसके प्रबंधन हेतु बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए व्यवहार्य परियोजनाओं में निवेश हेतु मध्यम-दीर्घकालिक ऋण वित्त-पोषण सुविधा प्रदान करना।

प्रमुख विशेषताएं

  • पृष्ठभूमि:  कृषि अवसंरचना कोष (AIF) को मई 2020 में केंद्र द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था। 
  • वित्तीय सहायता
    • इसके तहत बैंक और वित्तीय संस्थान ऋण के रूप में 1 लाख करोड़ रुपये प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की ब्याज छूट के साथ प्रदान करेंगे। 
    • 2 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों हेतु क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) के तहत क्रेडिट गारंटी कवरेज प्रदान करना।
  • पात्र सामुदायिक संपत्ति परियोजना
    • निर्यात क्लस्टरों सहित फसलों के क्लस्टरों के लिए आपूर्ति श्रृंखला अवसंरचना प्रदान करने हेतु चिन्हित परियोजनाएं;
  • सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के निर्माण या फसल कटाई उपरांत प्रबंधन परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) के तहत केंद्र/राज्य/स्थानीय सरकारों या उनकी एजेंसियों द्वारा प्रोन्नत परियोजनाएं;
  • जैविक आगतों का उत्पादन; बायो स्टिमुलैंट्स उत्पादन इकाइयां; स्मार्ट और सटीक कृषि के लिए अवसंरचना।
  • प्रबंधन और निगरानी
    • यह कार्य ऑनलाइन प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) प्लेटफॉर्म के जरिए संपन्न किया जाता है। 
    • राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय निगरानी समितियां रियल-टाइम निगरानी एवं प्रभावी फीडबैक प्रदान करती हैं। 
  • BHARAT अभियान के बारे में: BHARAT  अभियान को निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए शुरू किया गया है-
    • लोगों को अधिकतम लाभ प्रदान करना;
    • कृषि अवसंरचना परियोजनाओं के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने हेतु बैंकों और ऋण देने वाली संस्थाओं के बीच प्रतिस्पर्धा का परिवेश तैयार करना आदि।