राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM)
अद्यतन: 28 Nov 2025अवलोकन
राष्ट्रीय आयुष मिशन एक केन्द्र प्रायोजित योजना है जो आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करके, औषधीय पौधों की खेती को समर्थन देकर और आयुष प्रणालियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में एकीकृत करके समग्र कल्याण और स्व-देखभाल को बढ़ावा देती है।
स्मरणीय तथ्य
- योजना का प्रकार: यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
- लक्ष्य: इसका उद्देश्य रोग के बोझ को कम करने के लिए समग्र कल्याण और "सेल्फ-केयर" को बढ़ावा देना है।
- आयुष (AYUSH): आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं सोवा-रिग्पा तथा होम्योपैथी।
- योजना की अवधि: वर्ष 2015 से 2025-26 तक।
अन्य उद्देश्य
- लागत प्रभावी आयुष सेवाएं प्रदान करना और औषधीय पादपों की कृषि को समर्थन प्रदान करना।
- कलस्टरों की स्थापना तथा उद्यमियों के लिए अवसंरचना का विकास करना।
- बीमारी के बोझ और जेब से होने वाले खर्चों को कम करने के लिए आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से एक समग्र कल्याण मॉडल स्थापित करना।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) और जिला अस्पतालों (DHs) में आयुष सुविधाओं की एक ही जगह पर उपलब्धता के माध्यम से जरूरतमंद जनता को तथ्य आधारित विकल्प प्रदान करना। इसके परिणामस्वरूप, चिकित्सा में बहुलवाद का प्रसार होगा।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (NHP), 2017 के अनुसार लोक स्वास्थ्य में आयुष की भूमिका पर जोर देना।
योजना की मुख्य विशेषताएं
![]()
![]()
|

