दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना - Ministry of Communications | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना

अद्यतन: 26 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Communications
लाभार्थी: Miscellaneous

अवलोकन

"मेक इन इंडिया" को प्रोत्साहित करने के लिए दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उत्पादों के लक्षित खंडों में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और निवेश आकर्षित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करता है।

स्मरणीय तथ्य

  • योजना का प्रकार: यह केंद्रीय क्षेत्रक की एक योजना है। 
  • लक्ष्य: भारत में एक मजबूत घरेलू मूल्य श्रृंखला का निर्माण करना।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) इसकी कार्यान्वयन एजेंसी है। 
  • अवधि: वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2024-2025 तक ही निवेश किया जाएगा। 

उद्देश्य

"मेक इन इंडिया" को प्रोत्साहित करने के लिए दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उत्पादों के लक्षित खंडों में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और निवेश आकर्षित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करता है।

प्रमुख विशेषताएं

  • विषय क्षेत्र: केवल भारत में वस्तुओं के विनिर्माण के लिए कंपनियों को सहायता प्रदान की जाएगी। 

  • लक्षित खंड
    • प्रेषण के प्रमुख उपकरण
    • 4G/ 5G, अगली पीढ़ी के रेडियो एक्सेस नेटवर्क और वायरलेस उपकरण
    • एक्सेस एंड कस्टमर प्रीमाइसेस (CPE), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एक्सेस डिवाइस और अन्य वायरलेस उपकरण
    • उद्यम के उपकरण: स्विच, राउटर
    • कोई अन्य उत्पाद: जिसे EGoS  द्वारा निर्धारित किया गया हो।
  • वित्तीय प्रोत्साहन
    • प्रोत्साहन भुगतान की अवधि: अधिकतम 5 वर्ष।
    • प्रोत्साहन की दर: 
      • MSMEs के लिए: वित्तीय वर्ष 2019-20 को आधार वर्ष मानकर वृद्धिशील बिक्री पर 7%-4% तक। 
      • अन्य के लिए: 6% से 4 % तक। 
      • अतिरिक्त 1% प्रोत्साहन: डिजाइन आधारित PLI के तहत उन उत्पादों के लिए, जिन्हें भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है।