पीएम श्री स्कूल (पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) - Ministry of Education | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

पीएम श्री स्कूल (पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया)

अद्यतन: 25 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Education
लाभार्थी: Youth and Students

अवलोकन

इससे 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों को योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी होने का अनुमान है।

स्मरणीय तथ्य 

  • उद्देश्य: 21वीं सदी के कौशल के साथ समग्र, सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करते हुए न्यायसंगत, समावेशी और रोचक शिक्षा प्रदान करना।
  • योजना का प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
  • लाभार्थी: 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों को योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी होने का अनुमान है। 
  • योजना की अवधि: 5 वर्ष (2022-23 से 2026-27)। 

अन्य उद्देश्य: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के सभी घटकों को प्रदर्शित करने के लिए देश भर में 14500 से अधिक स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में विकसित करना।

प्रमुख विशेषताएं

  • चयन विधि: पारदर्शी चैलेन्ज मोड के जरिए जिसमें स्कूल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकते हैं। 
  • उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा:
    • NEP 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक और समग्र शिक्षा।
    • वैचारिक समझ और वास्तविक जीवन के उपयोगों पर ध्यान केंद्रित करने वाले क्षमता आधारित मूल्यांकन।
  • ग्रीन स्कूल: सोलर पैनल, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक-मुक्त पहल जैसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों का समावेश।  
  • आधुनिक अवसंरचना:
    • स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल पुस्तकालय, व्यावसायिक प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान और अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं।
    • अलग-अलग ग्रेड के अनुसार फर्नीचर और लर्निंग के साधन, जिनमें जादुई पिटारा और आउटडोर खेल सामग्री शामिल हैं। 
  • कौशल विकास: 
    • वोकेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और उद्यमिता के अवसरों को शामिल करना। 
    • स्थानीय उद्योगों और सेक्टर कौशल परिषदों के साथ सहयोग।
  • मार्गदर्शन और नेतृत्व (मेंटरशिप और लीडरशिप): पीएम श्री स्कूल आसपास के स्कूलों को मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान करेंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार जैसा प्रभाव उत्पन्न होगा। 
  • समावेशी शिक्षा:
    • लड़कियों, तथा विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN) के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचे के साथ समानता और समावेश पर ध्यान केंद्रित करना।
    • शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा/ स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देना। 
  • निगरानी और गुणवत्ता आश्वासन:
    • स्कूल क्वालिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क (SQAF) का उपयोग करके नियमित मूल्यांकन। 
    • चयन और निगरानी के लिए स्कूलों की जियो-टैगिंग।
  • समन्वय (कन्वर्जेन्स) और सामुदायिक भागीदारी:
    • अवसंरचना के विकास और संसाधन जुटाने के लिए पंचायती राज संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और सामुदायिक समूहों के साथ सहयोग।
  • कार्यान्वयन रणनीति 
    • समग्र शिक्षा, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), और नवोदय विद्यालय समिति (NVS)  की मौजूदा प्रशासनिक संरचनाओं के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।
    • NEP 2020 के लक्ष्यों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती से निगरानी की जाएगी।