GI क्लाउड – मेघराज - Ministry of Electronics & IT | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

GI क्लाउड – मेघराज

अद्यतन: 25 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Electronics & IT
लाभार्थी: Miscellaneous

अवलोकन

यह क्लाउड कंप्यूटिंग का एक रूप है। इसके तहत इंटरनेट पर आपको वर्चुलाइज्ड कंप्यूटिंग संसाधन जैसे सीपीयू, मेमोरी, एम्प्टी डिस्क स्टोरेज दिया जाता है जिसमें आप ऑपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल कर सकते हैं।

  • मेघराज पहल के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) राष्ट्रीय क्लाउड सेवाएं प्रदान कर रहा है। प्रदत्त सेवाएं-
    • सेवा के रूप में अवसंरचना (IaaS): यह क्लाउड कंप्यूटिंग का एक रूप है। इसके तहत  इंटरनेट पर आपको वर्चुलाइज्ड कंप्यूटिंग संसाधन जैसे सीपीयू, मेमोरी, एम्प्टी डिस्क स्टोरेज दिया जाता है जिसमें आप ऑपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल कर सकते हैं।
    • सेवा के रूप में प्लेटफार्म (PaaS): यह सर्वर सेटअप  की चिंता किए बिना वेब एप्लिकेशन को प्रकाशित और चलाने के लिए प्री-इन्स्टॉल्ड  वेब और डेटाबेस सर्वर प्रदान करता है। यह बेसिक सिक्योरिटी के साथ पहले से ही कॉन्फ़िगर होता है।
    • सेवा के रूप में सॉफ्टवेयर (SaaS): यह मांग आधारित सॉफ्टवेयर सेवा प्रदान करता है। SaaS सॉफ्टवेयर डिलीवरी मॉडल है। इसमें उपयोगकर्ता एप्लिकेशन या किसी भी घटक के अनुसमर्थन के लिए उत्तरदायी नहीं होते हैं।
    • संग्रहण  के रूप में सेवा (STaaS): यह आवश्यकता आधारित भंडारण समाधान प्रदान करता है। यह पारंपरिक ऑन-साइट और समर्पित संग्रहण प्रणाली का एक विकल्प है। विविध भंडारण स्तरों को तैनात करने और प्रबंधित करने की जटिलताओं को कम करता है।
    • होस्टिंग एनवायरनमेंट: NIC क्लाउड सर्विसेज तीन अलग-अलग होस्टिंग एनवायरनमेंट यथा प्रोडक्शन स्टेजिंग और डेवलपमेंट प्रदान करती है ताकि PaaS और IaaS सर्विस मॉडल के लिए व्यावसायिक जरूरत के आधार पर आप अपने वर्चुअल मशीन (VM) को अलग-अलग रख सकें और उन्हें सही ढंग से प्रबंधित भी कर सकें।