भारत को जानो कार्यक्रम (KIP)
अद्यतन: 25 Nov 2025अवलोकन
यह प्रवासी युवाओं के लिए तीन सप्ताह का एक अभिविन्यास कार्यक्रम (Orientation programme) है। यह भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं और देश द्वारा आर्थिक, औद्योगिक, शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृति आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति पर जागरुकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है।
- उद्देश्य: भारत में हो रहे परिवर्तनकारी बदलावों से भारतीय प्रवासियों को परिचित कराना।
- यहप्रवासी युवाओं के लिए तीन सप्ताह का एक अभिविन्यास कार्यक्रम (Orientation programme) है। यह भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं और देश द्वारा आर्थिक, औद्योगिक, शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृति आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति पर जागरुकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है।
- योग्यता: इसमें दुनिया भर से भारतीय मूल के युवा (अनिवासी भारतीयों को छोड़कर) शामिल हैं जिनकी आयु 18-30 वर्ष के बीच है। ये युवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक या स्नातक के लिए नामांकित और अंग्रेजी में बोलने की क्षमता रखते हैं।
- वरीयता: इसमें गिरमिटिया देशों (मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, दक्षिण अफ्रीका और जमैका) के भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) को वरीयता दी जाएगी।