आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) - Ministry of Health & Family Welfare | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)

अद्यतन: 27 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Health & Family Welfare
लाभार्थी: Poor People

अवलोकन

मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों में अंतर को कम करने के लिए देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करना तथा भारत के स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में हितधारकों के बीच अंतर को दूर करना।

स्मरणीय तथ्य

  • योजना का उद्देश्य: निरंतरता के साथ देखभाल जारी रखने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को एकीकृत करना और संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना।
  • योजना का प्रकार: यह केंद्रीय क्षेत्रक की एक योजना है।
  • योजना की अवधि: 5 वर्ष
  • कार्यान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)

अन्य उद्देश्य: मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों में अंतर को कम करने के लिए देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करना तथा भारत के स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में हितधारकों के बीच अंतर को दूर करना।

प्रमुख विशेषताएं

  • ABDM के मुख्य तत्त्व
    • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) और ABHA ऐप: डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुंच के लिए 14-अंकीय पहचान संख्या; स्वास्थ्य दस्तावेजों को अपलोड/स्कैन करने के लिए ऐप।
    • स्वास्थ्य सुविधा पंजीकरण: सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं का डेटाबेस।
    • स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पेशेवरों की रजिस्ट्री: सभी स्वास्थ्य पेशेवरों का एक व्यापक भंडार है। चिकित्सा की आधुनिक और पारंपरिक दोनों प्रणालियों के लिए उपलब्ध है।
    • एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफ़ेस (UHI): अपॉइंटमेंट, टेली-परामर्श आदि के लिए ओपन प्लेटफॉर्म
    • स्वास्थ्य सूचना विनिमय और सहमति प्रबंधक (HIE-CM): यह नागरिकों को अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने और साझा करने का अधिकार देता है। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि डेटा का आदान-प्रदान डेटा धारक की सहमति से हो।
    • नेशनल हेल्थ क्लेम  एक्सचेंज (HCX): बीमा क्लेम को मानकीकृत और त्वरित निपटान सुनिश्चित करता है।
  • माइक्रोसाइट प्रोजेक्ट: यह सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, प्रयोगशालाओं, फार्मेसियों इत्यादि के एक समूह को दर्शाता है। यह ABDM को अपनाने को बढ़ावा देता है विशेष रूप से निजी क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं के लिए।
  • ABDM की प्रमुख पहलें:
    • स्कैन और शेयर: क्यूआर-आधारित OPD पंजीकरण प्रतीक्षा समय को कम करता है।
    • डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (DHIS): 4 करोड़ रुपये तक के प्रोत्साहन की पेशकश, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं को अपनाने को बढ़ावा देना।