आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (ABHIM) - Ministry of Health & Family Welfare | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (ABHIM)

अद्यतन: 27 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Health & Family Welfare
लाभार्थी: Poor People

अवलोकन

इस योजना की शुरुआत 2021 में 'प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना' (PMASBY) योजना के रूप में की गई थी। इसकी अवधि वर्ष 2021 से वर्ष 2026 तक छह वर्ष के लिए है। इसका बजट लगभग 64,180 करोड़ रुपये है।

स्मरणीय तथ्य: 

  • योजना का उद्देश्य: एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करना जो भविष्य में आने वाली महामारियों/ आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपट सके।
  • योजना का प्रकार: कुछ केंद्रीय क्षेत्रक (CS) के घटकों के साथ केन्द्र प्रायोजित योजना (CSS)
  • फोकस: प्राथमिक, माध्यमिक, तृतीयक सभी स्तरों पर स्वास्थ्य प्रणालियों और संस्थानों की क्षमता विकसित करने के लिए।
  • अवधि: वर्ष 2021 से वर्ष 2026 तक छह वर्ष के लिए।

अन्य उद्देश्य 

  • सार्वभौमिक व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर पर विद्यमान सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करना।
  • वर्तमान और भविष्य की वैश्विक महामारियों/ स्थानीय महामारियों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करना।
  • लोक स्वास्थ्य आपात स्थितियों और रोग के प्रकोप का प्रभावी ढंग से पता लगाना, जांच करना, रोकना और मुकाबला करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम रोग निगरानी प्रणाली विकसित करना।
  • कोविड-19 और अन्य संक्रामक रोगों पर अनुसंधान का समर्थन करने के लिए वन हेल्थ एप्रोच की कोर क्षमता विकसित करना।

प्रमुख विशेषताएं 

  • पृष्ठभूमि: इस योजना की शुरुआत 2021 में 'प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना' (PMASBY) योजना के रूप में की गई थी। इसकी अवधि वर्ष 2021 से वर्ष 2026 तक छह वर्ष के लिए है। इसका बजट लगभग 64,180 करोड़ रुपये है। 
    • यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त है। 
  • केंद्र प्रायोजित योजना के घटक
    • ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य: इस घटक के तहत 7 उच्च फोकस वाले राज्यों (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल) तथा 3 उत्तर-पूर्वी राज्यों (मणिपुर, मेघालय व असम) में अवसंरचना के विकास के लिए सहायता प्रदान करना प्रस्तावित है।
    • शहरी क्षेत्रों में 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर': इस घटक के तहत देश भर में 11044 शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का समर्थन करना प्रस्तावित है।
    • प्रखंड स्तरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयां (BPHU): 11 उच्च फोकस वाले राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों (असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (UT), झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में 3382 BPHU के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
      • शेष राज्यों के लिए, स्थानीय सरकारों के माध्यम से 15वें वित्त आयोग के अधीन स्वास्थ्य अनुदान के तहत BPHU की स्थापना हेतु सहायता प्रदान की जा रही है।
      • केंद्र शासित प्रदेशों के लिए, जिलों में PM ABHIM के तहत प्रस्तावित जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रखंडों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।
    • सभी जिलों में एकीकृत जिला सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
    • 5 लाख से अधिक आबादी वाले सभी जिलों में राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेजों/जिला अस्पतालों में गहन चिकित्सा देखभाल ब्लॉक स्थापित किए जाएंगे।
  • केंद्रीय क्षेत्रक घटक
    • 12 केंद्रीय संस्थानों में गहन चिकित्सा देखभाल खंड।
    • आपदा और स्थानीय महामारी से संबंधित तैयारी को सुदृढ़ बनानाः 15 स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्रों और 2 कंटेनर आधारित मोबाइल अस्पतालों के लिए सहायता दी जाएगी।
    • संक्रामक रोगों की निगरानी और प्रकोप अनुक्रिया को मजबूत करनाः 20 महानगर निगरानी इकाइयों, 5 क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्रों (NCDCs) एवं सभी राज्यों में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (IHIP) के कार्यान्वयन के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
    • प्रवेश के बिंदुओं पर निगरानी क्षमता को मजबूत करनाः प्रवेश स्वास्थ्य इकाइयों के 17 नए बिंदुओं के लिए समर्थन और 33 मौजूदा इकाइयों को मजबूत करना।
    • जैव सुरक्षा की तैयारी और वैश्विक महामारी अनुसंधान एवं बहु क्षेत्र, राष्ट्रीय संस्थानों तथा वन हेल्थ के लिए मंच को मजबूत करनाः वन हेल्थ के लिए एक राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना के लिए सहायता, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय अनुसंधान मंच, 9 जैव-सुरक्षा स्तरीय III प्रयोगशालाएं और 4 नए क्षेत्रीय राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (National Institute of Virology: NIVs)।