उत्पादन-से-संबद्ध प्रोत्साहन योजना “राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल बैट्री भंडारण कार्यक्रम” - Ministry of Heavy Industries | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

उत्पादन-से-संबद्ध प्रोत्साहन योजना “राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल बैट्री भंडारण कार्यक्रम”

अद्यतन: 27 Nov 2025
मंत्रालय: Ministry of Heavy Industries
लाभार्थी: Miscellaneous

अवलोकन

योजना का लक्ष्य: भारत की उन्नत रसायन सेल (ACC) बैटरी भंडारण संबंधी विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाना।

स्मरणीय तथ्य

  • योजना का प्रकार: यह केंद्रीय क्षेत्रक की एक योजना है।
  • योजना का लक्ष्य: भारत की उन्नत रसायन सेल (ACC) बैटरी भंडारण संबंधी विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाना।
  • स्थानीयकरण: 'मदर यूनिट लेवल' पर कम-से-कम 25% और प्रोजेक्ट लेवल पर 60% का अनिवार्य घरेलू मूल्यवर्धन।
  • निगरानी: इसकी निगरानी कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों के अधिकार प्राप्त समूह (EGoS) द्वारा की जाती है।

अन्य उद्देश्य: अधिक घरेलू मूल्यवर्धन प्राप्त करना। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना कि भारत में बैटरी निर्माण की स्तरीय लागत विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी हो।

प्रमुख विशेषताएं

  • एडवांस केमिस्ट्री सेल के बारे में: ACCs ऊर्जा भंडारण हेतु नई पीढ़ी की एडवांस प्रौद्योगिकियां हैं।
    • यह विद्युत ऊर्जा को विद्युत रासायनिक या रासायनिक ऊर्जा के रूप में संग्रहित कर सकता है और आवश्यकता पड़ने पर इसे वापस विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर सकता है।
  • लक्ष्य: ACC की 50 गीगावाट घंटा (GWh) की विनिर्माण क्षमता और विशिष्ट ACC प्रौद्योगिकियों के लिए 5 गीगावाट  की अतिरिक्त संचयी क्षमता प्राप्त करना।
  • प्रोत्साहन: सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली कुल वार्षिक नकद सब्सिडी अधिकतम 20 GWh प्रति लाभार्थी फर्म तक दी जाएगी।
    • लाभार्थी फर्म को न्यूनतम 5 गीगावाट ACCs विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करनी होगी।
  • टेक्नोलॉजी अग्नोस्टिक: लाभार्थी फर्म उन्नत प्रौद्योगिकी और संबंधित संयंत्र व मशीनरी, कच्चे माल और अन्य मध्यवर्ती सामान चुनने के लिए स्वतंत्र होगी।
  • अपवर्जन: उद्योग के कन्वेंशनल बैटरी पैक सेगमेंट को प्रोत्साहन नहीं दिया जाएगा, क्योंकि भारत में इसका उत्पादन पहले से ही हो रहा है।
  • अन्य योजनाओं के तहत प्रदत्त लाभ पर प्रभाव: इस योजना के तहत किया गया प्रोत्साहन संबंधी दावा किसी भी तरह से FAME-II या PLI योजना के तहत ऑटोमोबाइल और ऑटो घटकों के लिए किए जाने वाले प्रोत्साहन संबंधी दावे को समाप्त/प्रतिबंधित नहीं करेगा।