नवप्रवर्तन, एकीकरण और सततता के लिए शहरी निवेश 2.0 (CITIIS 2.0)
अद्यतन: 27 Nov 2025अवलोकन
CITIIS 1.0 को 2018 में स्मार्ट सिटी मिशन के उप-घटक के रूप में आरंभ किया गया था। इसके तहत देश के 12 शहरों को इस परियोजना के तहत सहायता दी गई है।
स्मरणीय तथ्य
- योजना के उद्देश्य: कुछ चुने हुए शहरों में नवीन और टिकाऊ शहरी अवसंरचना परियोजनाओं का विकास और उनका कार्यान्वयन करना।
- योजना को बाहरी सहायता: इस योजना के लिए फ्रांस और जर्मनी ऋण सहायता दे रहे हैं, जबकि यूरोपीय संघ तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।
- योजना का समन्वय करने वाली संस्था: राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA)
- योजना की अवधि: चार वर्ष (2023-2027)
अन्य उद्देश्य
- तथ्यों पर आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से राज्यों और शहरों में जलवायु के प्रति संवेदनशील योजनाओं को बढ़ावा देना तथा प्रमुख स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक सूचना संस्थानों एवं पहलों की शक्तियों का उपयोग करना।
- एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली प्रतिस्पर्धी रूप से चयनित परियोजनाओं के माध्यम से शहरी जलवायु कार्रवाई में निवेश को बढ़ावा देना।
- राज्य और स्थानीय स्तर पर क्लाइमेट गवर्नेंस ढांचे के माध्यम से संस्थागत तंत्र का निर्माण करना, साझेदारी का लाभ उठाना और एंकर क्षमताओं का निर्माण करना तथा भारतीय शहरों और राज्यों में जलवायु कार्रवाई का समर्थन करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना।
प्रमुख विशेषताएं
|
