एनटीपीसी लिमिटेड और इलेक्ट्रिकिट डी फ्रांस (EDF) सहयोग
एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत में परमाणु ऊर्जा परियोजना विकास की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन के माध्यम से इलेक्ट्रिसिटे डी फ्रांस (EDF) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरू की है। इस समझौते को संबंधित मंत्रालयों और विभागों से स्वीकृति मिल चुकी है।
समझौता ज्ञापन के प्रमुख पहलू
- EPR प्रौद्योगिकी मूल्यांकन: समझौता ज्ञापन भारत में EDF की EPR प्रौद्योगिकी के स्थानीयकरण और परियोजना की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए एक ढांचा स्थापित करता है।
- परियोजना की व्यवहार्यता और टैरिफ संबंधी विचार: संभावित परमाणु परियोजनाओं की आर्थिक व्यवहार्यता और टैरिफ संबंधी प्रभावों का आकलन करने के लिए संयुक्त प्रयास।
- स्थल मूल्यांकन: परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करना।
- कौशल विकास और प्रशिक्षण: प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से तकनीकी कौशल को बढ़ाने की पहल।
- तकनीकी सहायता: परमाणु परियोजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करना।
प्रासंगिक पृष्ठभूमि
जनवरी में, NTPC ने रूस की रोसाटॉम और फ्रांस की EDF के साथ भारत में बड़े, दबावयुक्त जल रिएक्टर (PWR) परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए गोपनीयता समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह कदम परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्रक की भागीदारी को सुगम बनाने और आपूर्तिकर्ता दायित्व संबंधी मुद्दों का समाधान करने के लिए भारत के कानूनी संशोधनों के अनुरूप है, जो पहले विदेशी प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के लिए एक बाधा थे।
वैश्विक कंपनियों की रुचि
- रोसाटॉम, कोरिया इलेक्ट्रिक पावर कंपनी, वेस्टिंगहाउस और EDF जैसी वैश्विक कंपनियां भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भाग लेने में रुचि रखती हैं।
NTPC के परमाणु ऊर्जा लक्ष्य
- लक्षित क्षमता: NTPC का लक्ष्य भारत के 100 गीगावाट के विकसित भारत रोडमैप के तहत 2047 तक 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है।
- NTPC अपनी सहायक कंपनी NTPC परमाणु ऊर्जा निगम के माध्यम से काम कर रही है और NPCI के साथ-साथ भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण करने वाली एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।