सूरीनाम (राजधानी: पारामारिबो)
भारत और सूरीनाम ने 9वीं संयुक्त आयोग की बैठक में छह-सूत्रीय दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार करते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

- यह लोगों से लोगों के बीच संपर्क, सूरीनाम के विकास, रक्षा सहयोग, विकास साझेदारी परियोजनाओं, व्यापार और पर्यटन, तथा भारत की डिजिटल और AI विशेषज्ञता साझा करने से संबंधित है।
भौगोलिक अवस्थिति
- स्थिति: दक्षिण अमेरिका का उत्तरी तट।
- सीमाएं: अटलांटिक महासागर (उत्तर), फ्रेंच गुयाना (पूर्व), ब्राजील (दक्षिण), और गुयाना (पश्चिम)।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्रमुख नदियां: कोरेन्टीन, सूरीनाम, मारोनी आदि।
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय।
- सर्वोच्च चोटी: विल्हेल्मिना पर्वत में स्थित जुलियाना टॉप।