बहरीन (राजधानी: मनामा)

भारत और बहरीन के बीच रक्षा एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर वार्ता हुई है।
भौगोलिक अवस्थिति
- बहरीन एशिया का तीसरा सबसे छोटा देश है।
- अवस्थिति: यह पश्चिम एशिया में, फारस की खाड़ी में स्थित है।
- सीमा: यह कई द्वीपों का समूह है और किसी भी देश से इसकी स्थल सीमा नहीं लगती।
- आसपास के जल निकाय: फारस की खाड़ी।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र: बहरीन का अधिकांश भाग रेगिस्तानी है, जिसमें निचले चट्टानी और रेतीले मैदान हैं।
- उच्चतम बिंदु: अल-दुख़ान हिल (जबल अल-दुख़ान)।
- महत्वपूर्ण जलभृत प्रणाली: उम्म एर रधुमा–दमाम जलभृत प्रणाली, जो कि बहरीन, कतर और सऊदी अरब तक फैली हुई है।