अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण
मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भारत द्वारा 20 अगस्त, 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
अग्नि-5 मिसाइल की विशिष्टताएँ
- प्रकार: मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल।
- रेंज: 5,000 किमी.
- डिजाइन: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित।
महत्व
- अग्नि-5 प्रणाली को भारत की दीर्घकालिक सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।
पिछले परीक्षण
- अंतिम परीक्षण 11 मार्च, 2024 को किया गया था, जिसमें मिसाइल को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक से लैस किया गया था।
- एमआईआरवी प्रौद्योगिकी: यह मिसाइल को एक ही प्रक्षेपण में कई लक्ष्यों पर प्रहार करने की अनुमति देती है।