रूस (राजधानी: मास्को)

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में एक प्रबल भूकंप आया। कामचटका प्रायद्वीप पूर्व में बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर तथा पश्चिम में ओखोटस्क सागर के बीच अवस्थित है।
भौगोलिक अवस्थिति
- रूस एशिया और यूरोप, दोनों महाद्वीपों में फैला हुआ है। क्षेत्रफल के अनुसार यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
- सीमावर्ती देश: अज़रबैजान, बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, जॉर्जिया, कज़ाख़िस्तान, उत्तर कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मंगोलिया, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन।
- सीमावर्ती जल निकाय: प्रशांत महासागर और आर्कटिक महासागर।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख पर्वतमालाएं: यूराल, अल्ताई।
- सबसे ऊँची चोटी: गोरा एलब्रुस (यूरोप का सबसे ऊँचा स्थान)।
- प्रमुख नदियां: येनिसे-अंगारा, अमूर, इरतीश, लीना।।
- प्रमुख झीलें: बैकाल, लादोगा, ओनेगा, कैस्पियन सागर आदि।
- साइबेरिया रूस के तीन-चौथाई हिस्सा पर विस्तृत है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से टैगा वन प्राप्त होते हैं।