सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 07 Nov 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    भारत और पेरू के व्यापार समझौते की 9वीं दौर की वार्ता सफल रही; पेरू व भारत के बीच आर्थिक और क्षेत्रीय संबंध मजबूत हो रहे हैं, जबकि पेरू की भौगोलिक विशेषताएं और संसाधन महत्वपूर्ण हैं।

    पेरू (राजधानी: लीमा)

    भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौते की 9वें दौर की वार्ता पेरू में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • अवस्थिति: यह पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में स्थित है।
    • सीमाएं: उत्तर में इक्वाडोर व कोलंबिया; पूर्व में ब्राजील; दक्षिण-पूर्व में बोलीविया तथा दक्षिण में चिली से लगती है।
    • सीमावर्ती जल निकाय: इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है

    भौगोलिक विशेषताएं: 

    • पेरू तीन लंबवत क्षेत्रों में विभाजित है: कोस्टा (तटीय मैदान), सिएरा (एंडीज उच्चभूमि) और अमेज़ोनिया (सेल्वा क्षेत्र)।
    • सबसे ऊंची चोटी: माउंट हुआसकरन (6,768 मीटर)।
    • टिटिकाका झील: इसका प्रसार बोलीविया में भी है। यह विश्व की सबसे ऊंची नौगम्य झील है (12,500 फीट)।

    अर्थव्यवस्था (भारतीय उद्योग परिसंघ के अनुसार)

    • पेरू लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है।
    • भारत पेरू के सोने और तांबे का एक प्रमुख आयातक है।
    • पेरू कई क्षेत्रीय समूहों से भी सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। यह SICA (मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली) का एक पर्यवेक्षक, मर्कोसुर का एक एसोसिएट सदस्य, और पैसिफ़िक एलायंस का एक पूर्ण सदस्य है।
    • Tags :
    • https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2186809
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features