वियतनाम (राजधानी: हनोई)
भारत-वियतनाम रक्षा नीति संवाद (DPD) का 15वां संस्करण वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया।

भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: दक्षिण पूर्व एशिया की मुख्य भूमि के पूर्वी भाग में स्थित है।
- सीमाएं: इसके उत्तर में चीन तथा पश्चिम में लाओस और कंबोडिया स्थित हैं।
- समुद्री सीमाएं: इसके पूर्व व दक्षिण में दक्षिण चीन सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में थाईलैंड की खाड़ी स्थित है।
भौगोलिक विशेषताएं
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय।
- प्रमुख नदियां: मेकांग नदी और रेड नदी।
- दोनों नदियां दक्षिण चीन सागर में बहते हुए डेल्टा का निर्माण करती हैं।
- प्रमुख पर्वत: अन्नम कॉर्डिलेरा, जो मध्य वियतनाम में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक फैला हुआ है।