मेरठ बिगुल | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

मेरठ बिगुल को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त हुआ।

मेरठ बिगुल के बारे में

  • इसका इतिहास 19वीं सदी के उत्तरार्ध का है और यह भारत की विकसित होती सैन्य परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है।
  • सामग्री: यह उच्च गुणवत्ता वाले पीतल से निर्मित होता है तथा अपने टिकाऊपन और सटीक स्वर के लिए जाना जाता है।
  • उपयोग: रेजिमेंटल बैंड, सैन्य अकादमियों और देश भर के समारोहों में।
  • जीआई टैग के लाभ: यह उत्पाद के नाम या प्रतिष्ठा को बिना अनुमति के दूसरों द्वारा उपयोग किए जाने से रोकता है। इस प्रकार, उत्पाद के उत्पादकों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है; बाजार मूल्य और ब्रांड इक्विटी को बढ़ाता है आदि।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने यूरो क्षेत्र के साथ सीमा-पार भुगतान बढ़ाने के लिए UPI-TIPS इंटरलिंकेज की घोषणा की।

UPI-TIPS (टारगेट इंस्टेंट पेमेंट सेटलमेंट) इंटरलिंकेज के बारे में

  • TIPS यूरोसिस्टम द्वारा संचालित एक त्वरित भुगतान प्रणाली है।
  • प्रस्तावित इंटरलिंकेज का उद्देश्य भारत और यूरो क्षेत्र के बीच सीमा-पार विप्रेषण (remittances) को सुगम बनाना है तथा इससे दोनों क्षेत्राधिकारों के उपयोगकर्ताओं को लाभ होने की उम्मीद है।
  • यह सीमा-पार भुगतान बढ़ाने के लिए G20 रोडमैप के अनुरूप है। इसके तहत वहनीय, कुशल, अधिक पारदर्शी और अधिक सुलभ विप्रेषण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

SFIO ने अपने समन/ नोटिस के प्रतिरूपण (impersonation) या दुरुपयोग को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। अधिकारियों को असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, उन्हें डिजिटल रूप से जारी करना होगा।

गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) के बारे में

  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 
  • यह एक बहु-विषयक जांच एजेंसी है, जो जटिल कॉर्पोरेट धोखाधड़ी की जांच करती है और अभियोजन करती है।
  • दर्जा: इसे कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत वैधानिक दर्जा प्राप्त है।
  • मंत्रालय: कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय। 
  • अध्यक्ष: निदेशक, जो भारत सरकार के संयुक्त सचिव के पद से नीचे का अधिकारी नहीं होगा।
  • नोट: यदि कोई मामला SFIO को सौंपा जाता है, तो केंद्र या राज्य सरकार की कोई अन्य एजेंसी उसकी जांच आगे नहीं बढ़ाएगी।
Tags:

हाल ही में महाराष्ट्र और गोवा तटरेखा पर सागर कवच अभ्यास आयोजित किया गया।

सागर कवच के बारे में

  • यह भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित एक अर्द्धवार्षिक तटीय सुरक्षा अभ्यास है।
  • उद्देश्य: तटीय सुरक्षा आपात स्थितियों से निपटने, महत्वपूर्ण तटीय प्रतिष्ठानों पर हमलों को रोकने और बहुस्तरीय तटीय सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने में भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियों का आकलन करना।
    • साथ ही, तटीय और समुद्री सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार केंद्रीय एवं राज्य हितधारकों के बीच तालमेल बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है।

भारत ने "मत्स्य पालन और जलीय कृषि में ट्रेसेब्लिटी पर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क 2025" लॉन्च किया। 

  • इसे प्रधान मंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के अंतर्गत विकसित किया गया है।
    • PM-MKSSY प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्रक की उप-योजना है।
    • इसका उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्रक को औपचारिक बनाना और मत्स्य पालन से जुड़े सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को समर्थन देना है।  
  • उद्देश्य: एक राष्ट्रीय डिजिटल ट्रेसेब्लिटी प्रणाली स्थापित करना, जो खाद्य सुरक्षा, संधारणीयता और वैश्विक बाजार पहुंच को बढ़ाएगी।
  • यह फ्रेमवर्क ब्लॉकचेन, इंटेरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT), क्यूआर कोड और जीपीएस जैसे डिजिटल उपकरणों को समेकित करके खंडित ट्रेसेबिलिटी कार्यपद्धतियों को एकीकृत करने के लिए एक व्यापक रणनीति की रूपरेखा तैयार करेगा।
  • यह समुद्री खाद्य उत्पादों की 'फार्म टू प्लेट' और 'कैच टू कंज़्यूमर' वास्तविक समय में, संपूर्ण ट्रैकिंग को सक्षम करेगा।
Tags:

हाल ही में, COP30 प्रेसीडेंसी ने पेरिस समझौते के तहत संयुक्त अरब अमीरात-जस्ट ट्रांजिशन वर्क प्रोग्राम (UAE-JTWP) का एक मसौदा जारी किया।

UAE-JTWP क्या है?

  • परिचय: यह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क अभिसमय (UNFCCC) के तहत न्यायसंगत संक्रमण (Just Transition) के लिए एक कार्यक्रम है।
    • JTWP असमानता को कम करते हुए और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगारों का सृजन करते हुए जलवायु समुत्थानशील (climate resilience) को बढ़ावा देगा।
  • पृष्ठभूमि: वर्ष 2022 में UNFCCC के COP27 में न्यायसंगत संक्रमण पर एक कार्यक्रम शुरू किया गया था।
    • इसे 2023 में आयोजित हुए COP28 में JTWP के रूप में क्रियान्वित किया गया था।
  • JTWP के हिस्से के रूप में,  प्रतिवर्ष दो संवाद बैठकें और एक मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की जाती हैं। 

माउंट सेमेरु में हाल ही में उद्गार हुआ है। यह इंडोनेशिया के जीवित ज्वालामुखियों में से सबसे सक्रिय है। 

माउंट सेमरू के बारे में

  • अवस्थिति: पूर्वी जावा द्वीप। 
    • यह जावा द्वीप पर स्थित सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है।
    • यह प्रशांत अग्नि वलय (Pacific Ring of Fire) का हिस्सा है, जो भूकंपीय रूप से अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र है।
  • प्रकार: यह एक स्ट्रैटोवोलकेनो है। 
  • इंडोनेशिया में अन्य हालिया ज्वालामुखी उद्गार: माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी, मेरापी ज्वालामुखी आदि।

हाल ही में, केरल में "मस्तिष्क खाने वाले अमीबा" के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कर्नाटक ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के बारे में

  • यह अमीबा विश्व में उष्ण व उथले ताजे जल के स्रोतों (जैसे- झीलें, नदियां, गर्म जल सोतों आदि) और मृदा में पाया जाता है।
  • जो लोग इस अमीबा से संक्रमित होते हैं, उनमें प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएनसेफेलाइटिस (PAM) नामक संक्रामक स्थिति विकसित हो जाती है।
    • यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का एक बहुत ही गंभीर संक्रमण है, जो लगभग सदैव घातक होता है।
  • यदि इस अमीबा की मौजूदगी वाला जल नाक में प्रवेश कर जाता है, तो इस अमीबा से संक्रमण हो जाता है। 
    • संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता और न ही दूषित जल पीने से फैलता है।

CISF को अंतर्राष्ट्रीय पोत एवं पत्तन सुविधा सुरक्षा (ISPS) संहिता के अंतर्गत पत्तनों के लिए मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (RSO) के रूप में नामित किया गया।

  • RSO पत्तन सुरक्षा के विनियामक के रूप में कार्य करता है।
  • ISPS संहिता, समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अनिवार्य उपायों का एक व्यापक समूह है। इसे अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन (IMO) समुद्र में जीवन की सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय अभिसमय (SOLAS) के माध्यम से कार्यान्वित करता है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के बारे में

  • मंत्रालय: यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) का एक अंग है। 
  • कानूनी समर्थन और उत्पत्ति: यह संसद द्वारा बनाए गए अधिनियम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 द्वारा शासित है। 
  • अध्यक्ष: इसका अध्यक्ष महानिदेशक है। यह भारतीय पुलिस सेवा का वरिष्ठ अधिकारी होता है। 
  • भूमिका: औद्योगिक सुरक्षा प्रदान करने की पारंपरिक भूमिका के अलावा यह हवाई अड्डों, सरकारी भवनों, स्मारकों, आपदा के दौरान, वीआईपी लोगों, दिल्ली मेट्रो, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • CISF सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रकों को सुरक्षा व अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में परामर्श सेवाएं प्रदान कर सकता है।
Tags:
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet