एक अध्ययन में मोरक्को की गुफा से प्राप्त होमिनिन जीवाश्मों के एक समूह की आयु लगभग 7,73,000 वर्ष आंकी गई है। यह खोज मानव के विकास को समझने की प्रक्रिया में मौजूद एक महत्वपूर्ण अंतराल को भरती है।
होमिनिन्स के बारे में:
- यह प्राइमेट्स (नरवानर) का एक समूह है, जिसमें आधुनिक मानव (होमो सेपियन्स), सभी विलुप्त मानव प्रजातियां और उनके सभी निकटतम पूर्वज शामिल हैं।
- ये होमिनिडे (Hominidae) कुल और प्राइमेट्स गण से संबंधित हैं। इनमें आज केवल होमो सेपियन्स ही अस्तित्व में है।
- मुख्य विशेषताएँ:
- सीधा खड़े होने की शारीरिक मुद्रा (Erect posture)
- द्विपाद गमन (Bipedal locomotion)
- अन्य प्राइमेट्स की तुलना में मस्तिष्क का आकार अधिक होना।
- व्यवहारिक गुण, जैसे विशेष प्रकार के उपकरणों का उपयोग, और कुछ मामलों में भाषाई संवाद।
सरकार ने सिंधु जल संधि पर जारी तनावों के बीच रतले और दुलहस्ती परियोजनाओं के साथ-साथ सावलकोट जलविद्युत परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी ला दी है।
सावलकोट जलविद्युत परियोजना के बारे में:
- अवस्थिति: चिनाब नदी (जम्मू और कश्मीर) पर,
- परियोजना का प्रकार: 1,856 मेगावाट की क्षमता वाली। रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना।
चिनाब नदी पर अन्य परियोजनाएं: दुलहस्ती-I, बगलिहार, सलाल।
- निर्माणाधीन परियोजनाएं: रतले, दुलहस्ती-II, किरू, और क्वार।
Article Sources
1 sourceकेंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने घोषणा की है कि भारत में वाहन-से-वाहन (V2V) संचार प्रौद्योगिकी शुरू की जाएगी।
वाहन-से-वाहन (V2V) संचार प्रौद्योगिकी के बारे में:
- यह वाहनों के बीच संचार की एक प्रणाली है। इसमें वाहन आपस में सीधे संवाद करते हैं और इसके लिए सेलुलर नेटवर्क जैसे तृतीय-पक्ष नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
- महत्व:
- सड़क सुरक्षा में वृद्धि करती है, क्योंकि यह वाहनों के आगे, पीछे और किनारों—तीनों दिशाओं में प्रभावी ढंग से कार्य करती है। यह भू-आकृति और सड़क के मोड़ों को भी ध्यान में रखती है।
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को सशक्त बनाती है। इससे वाहन उन खतरों की भी चेतावनी साझा कर सकते हैं जो सीधे दिखाई नहीं देते।
Article Sources
1 source15 दिसंबर, 2025 तक की स्थिति के अनुसार, स्वामिह (SWAMIH) फंड के तहत संचालित 110 परियोजनाओं में लगभग 61,000 आवासीय इकाइयों का वितरण किया जा चुका है।
- इनमें पुनर्वास और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के तहत 7,000 से अधिक आवास इकाइयां भी शामिल हैं।
स्वामिह फंड के बारे में
- शुरुआत: वर्ष 2019 में।
- उद्देश्य: किफायती और मध्यम आय श्रेणियों की रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक वित्त-पोषण प्रदान करना।
- प्रबंधन: इसे SBI वेंचर्स लिमिटेड (भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी) द्वारा एक सामाजिक प्रभाव निवेश मंच के रूप में प्रबंधित किया जाता है।
- स्वामिह फंड-2 के बारे में:
- इसकी घोषणा केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई।
- यह सरकार, बैंकों और निजी निवेशकों के योगदान के साथ एक मिश्रित वित्त-पोषण सुविधा के रूप में कार्य करेगा।
- ₹15,000 करोड़ के इस फंड का लक्ष्य अतिरिक्त 1 लाख आवासीय इकाइयों के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा करना है।
Article Sources
1 sourceहाल ही में UNDESA द्वारा ‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2026’ (World Economic Situation and Prospects 2026) रिपोर्ट जारी की गई। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP संवृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया गया है।
UNDESA के बारे में:
- मुख्यालय: न्यूयॉर्क सिटी
- यह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की एक इकाई है। यह संयुक्त राष्ट्र के विकास संबंधी क्रियाकलापों के लिए उत्तरदायी है।
- उद्देश्य: विश्वभर के देशों को उनके आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना।
- नेतृत्व: आर्थिक और सामाजिक कार्य के लिए अवर महासचिव (Under-Secretary-General)। इनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा की जाती है।
- जारी प्रमुख रिपोर्ट्स:
- विश्व सामाजिक रिपोर्ट,
- सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट,
- विश्व जनसंख्या संभावनाएं (World Population Prospects), आदि।
एक हालिया अध्ययन के अनुसार जलवाष्प (Water Vapour) वायुमंडल को एरोसोल्स की तुलना में कहीं अधिक गर्म करती है।
- एरोसोल्स वायुमंडल में निलंबित सूक्ष्म कण होते हैं। ये अक्सर मानव आँखों से दिखाई नहीं देते या बहुत कम दिखाई देते हैं।
- सिंधु-गंगा का मैदान (IGP) क्षेत्र एरोसोल संकेन्द्रण के लिए वैश्विक 'हॉटस्पॉट' माना जाता है।
जलवाष्प के बारे में:
- यह सबसे प्रचुर मात्रा में पाई जाने वाली ग्रीनहाउस गैस है।
- यह संघननीय (condensable) है, अर्थात इसे गैस से द्रव अवस्था में बदला जा सकता है।
- इसकी मात्रा ऊंचाई बढ़ने के साथ घटती है तथा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर भी कम होती जाती है।
- गर्म उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में यह वायु के आयतन का लगभग 4% तक हो सकती है, जबकि शुष्क और ठंडे मरुस्थलीय एवं ध्रुवीय क्षेत्रों में यह 1% से भी कम हो सकती है।
Article Sources
1 sourceकेंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया।
नियमों के मुख्य प्रावधान
- खोज-सह-चयन समिति:
- इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव द्वारा की जाएगी।
- इस समिति में भारत सरकार के खेल विभाग के सचिव, खेल प्रशासन का अनुभव रखने वाला एक व्यक्ति और राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित दो व्यक्ति शामिल होंगे।
राष्ट्रीय खेल बोर्ड (NSB) के बारे में
- बोर्ड की संरचना: इसमें एक अध्यक्ष और दो अन्य सदस्य शामिल होंगे।
- उद्देश्य: यह राष्ट्रीय खेल निकायों को बोर्ड के रूप में मान्यता प्रदान करने और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा।
- कार्यकाल: बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो)।
Article Sources
1 sourceकेंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'पंखुड़ी' (PANKHUDI) पोर्टल प्रारंभ किया है।
पंखुड़ी पोर्टल के बारे में
- यह कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और साझेदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए एकीकृत सिंगल-विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
- यह प्लेटफॉर्म व्यक्तियों, अनिवासी भारतीयों (NRIs), गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), कॉर्पोरेट संस्थाओं और सरकारी संगठनों को एक मंच से जोड़ता है।
- यह पोर्टल पोषण, स्वास्थ्य-देखभाल, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE), बाल कल्याण जैसे प्रमुख विषयगत क्षेत्रकों में स्वैच्छिक और संस्थागत योगदान को सरल और एकीकृत करता है।
- उद्देश्य: महिला एवं बाल विकास से जुड़ी पहलों में बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और हितधारकों की व्यवस्थित भागीदारी को मजबूत करना।