अफगानिस्तान (राजधानी: काबुल)

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों में कई लोगों की मृत्यु हो गई।
भौगोलिक अवस्थिति:
- यह दक्षिण एशिया में स्थित एक स्थल-रुद्ध पहाड़ी देश है।
- इसे अक्सर "एशिया का प्रवेश द्वार" कहा जाता है।
- भूमि सीमाएं: उत्तर-पूर्व में भारत और चीन; पूर्व और दक्षिण में पाकिस्तान; पश्चिम में ईरान; तथा उत्तर में तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख नदियाँ: आमू दरिया, हेलमंद नदी, काबुल नदी।
- उच्चतम बिंदु: माउंट नोशाक।
- पर्वत श्रृंखलाएं: उत्तर-पूर्व में हिंदू कुश और पामीर पर्वत तथा दक्षिण में सफेद कोह श्रेणी।
- प्रमुख खनिज: कोयला, लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम आदि।