सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

ओमान (राजधानी: मस्कट) 

ओमान के सोहार और सलालाह बंदरगाह भारतीय निर्यातकों और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों के लिए महत्वपूर्ण जीवन रेखा के रूप में उभर रहे हैं। ये बंदरगाह होर्मुज जलसंधि में व्यवधानों से बचने में मदद करते हैं।

भौगोलिक अवस्थिति:

  • ओमान, अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है।
  • सीमावर्ती देश: यमन (दक्षिण-पश्चिम), संयुक्त अरब अमीरात (उत्तर-पश्चिम), और सऊदी अरब (पश्चिम)।
  • समुद्री सीमाएं: अरब सागर (दक्षिण और पूर्व) और ओमान की खाड़ी (उत्तर)।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • पर्वत श्रृंखलाएं: हजार और धोफर। 
    • 'जेबेल शम्स' (सूर्य का पर्वत) सबसे ऊंची चोटी है।
  • प्राकृतिक संसाधन: ईंधन संसाधन (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस), खनिज (तांबा, संगमरमर, एस्बेस्टस, क्रोमियम, जिप्सम, चूना पत्थर) और मछली।
  • जलवायु: आंतरिक भागों में गर्म और शुष्क, तट पर गर्म और आर्द्र।
  • भू-आकृति: 82% भूमि मरुस्थलीय है, जिसमें 'रब अल खाली' (विश्व का सबसे बड़ा एकल ‘अबाध विस्तृत’ रेतीला मरुस्थल) पश्चिम में सऊदी अरब सीमा के साथ स्थित है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

रब अल खाली

यह अरब प्रायद्वीप में स्थित एक विशाल रेतीला रेगिस्तान है, जो दुनिया के सबसे बड़े निर्जन रेगिस्तानों में से एक है। यह ओमान, सऊदी अरब, यमन और संयुक्त अरब अमीरात की सीमाओं तक फैला हुआ है।

होर्मुज जलसंधि

फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC)

एक क्षेत्रीय, अंतर-सरकारी राजनीतिक और आर्थिक संघ है जिसमें अरब प्रायद्वीप के छह सदस्य देश शामिल हैं: बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet