2023-24 के लिए “अनिगमित क्षेत्रक के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE)” के नतीजे जारी किए गए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

ASUSE सर्वेक्षण को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। यह सर्वेक्षण अक्टूबर, 2023 से सितंबर, 2024 तक की अवधि के लिए जारी किया गया है।

अनिगमित क्षेत्रक के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) के बारे में

  • इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य भारत में निर्माण (Construction) क्षेत्रक को छोड़कर विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्रक में मौजूद अनौपचारिक या अनिगमित गैर-कृषि प्रतिष्ठानों की विभिन्न आर्थिक और परिचालन विशेषताओं का आकलन करना है।
  • उपयोग और अन्य उद्देश्य:
    • यह नीति निर्माण के लिए इनपुट प्रदान करता है। 
    • यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी और प्रमुख मंत्रालयों की डेटा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है। 
    • यह डेटा-आधारित निर्णय लेने में मदद करता है, आदि।

इस सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्षों पर एक नज़र

  • अनिगमित क्षेत्रक में प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 7.34 करोड़ हो गई है। इसमें 2022-23 की तुलना में 12.84% की वृद्धि दर्ज की गई है।
    • महिलाओं के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों का प्रतिशत 2022-23 में 22.9% था, जो बढ़कर 26.2% हो गया है। यह महिला उद्यमिता में वृद्धि को दर्शाता है।
  • चालू कीमतों पर सकल मूल्य वर्धन (GVA) में इस क्षेत्रक के योगदान में 16.52% की वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण अन्य सेवा क्षेत्रक में हुई वृद्धि है।
  • इस क्षेत्रक में 12 करोड़ से अधिक श्रमिक काम करते हैं। साथ ही, चालू कीमतों पर प्रति श्रमिक GVA में 5.62% की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि प्रति श्रमिक GVA किसी क्षेत्रक की श्रम उत्पादकता का एक माप है।
  • इंटरनेट का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों का प्रतिशत 2022-23 में 21.1% था, जो बढ़कर 26.7% हो गया है। यह वृद्धि डिजिटल विकल्प को अपनाने की दिशा में एक मजबूत ट्रेंड को दर्शाती है।

अनिगमित गैर-कृषि क्षेत्रक का महत्त्व: 

  • यह क्षेत्रक रोजगार सृजन और सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान देता है। 
  • यह उद्यमशीलता को भी बढ़ावा देता है। 
  • यह क्षेत्रक घरेलू आपूर्ति श्रृंखला में अपने महत्वपूर्ण योगदान के चलते निगमित क्षेत्रक यानी संगठित क्षेत्रक के लिए एक आधार के तौर पर काम करता है।

अनिगमित क्षेत्रक (Unincorporated Sector) के प्रतिष्ठानों के बारे में

  • अनिगमित क्षेत्रक के प्रतिष्ठानों को कंपनियों की तरह अलग से पंजीकृत नहीं किया जाता है। इसलिए ये अपने मालिकों की व्यक्तिगत संपत्ति और दायित्वों से अलग नहीं होते हैं।  
  • अनिगमित क्षेत्रक के प्रतिष्ठानों में उपयोग की जाने वाली सभी संपत्तियां मालिक की निजी संपत्ति होती हैं।
  • अनिगमित क्षेत्रक के प्रतिष्ठानों की कानूनी हैसियत सीमित होने के कारण, वे अन्य संस्थाओं के साथ स्वतंत्र अनुबंध नहीं कर सकते और न ही उनकी देनदारियों को अपने ऊपर ले सकते हैं।
  • उत्पादन के दौरान होने वाले किसी भी ऋण या दायित्व के लिए मालिक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होते हैं।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 25 और 26 दिसंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 25 और 26 दिसंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features