भारत के प्रधान मंत्री ने हाल ही में क्रोएशिया की यात्रा की।
भौगोलिक अवस्थिति
- यह दक्षिण-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित है।
- पड़ोसी देश: यह पांच देशों के साथ सीमाएं साझा करता है: इसके उत्तर में हंगरी, दक्षिण में मोंटेनेग्रो, पश्चिम में स्लोवेनिया, और पूर्व में सर्बिया तथा बोस्निया और हर्जेगोविना हैं।
- क्रोएशिया की भूमि की एक संकीर्ण पट्टी एड्रियाटिक सागर के साथ लगती है।
- यह यूरोपीय संघ और नाटो दोनों का सदस्य है।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्रमुख पर्वत श्रृंखला: दीनारिक आल्प्स।
- प्रमुख नदियाँ: सावा और द्रवा।
- जलवायु: यहां जलवायु के दो प्रमुख प्रकार है-
- महाद्वीपीय जलवायु: गर्मियों में अधिक गर्मी तथा सर्दियों में अधिक ठंड पड़ती है।
- आंशिक भूमध्यसागरीय जलवायु।