ऑपरेशन सिंधु | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने  ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया।

ऑपरेशन सिंधु के बारे में:

  • ईरान और आर्मेनिया की मदद से 110 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।
  • ईरान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण, भारतीय नागरिकों को  उत्तरी ईरान से नुर्दूज़-अगराक सीमा मार्ग से होते हुए सड़क के रास्ते आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुँचाया गया।
  • भारत के ईरान के दो अन्य पड़ोसी देशों - तुर्कमेनिस्तान और इराक के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जबकि ईरान के अन्य पड़ोसी देशों - तुर्की, अजरबैजान और पाकिस्तान के साथ संबंध ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खराब हो गए थे।
  • ईरान के एक अन्य पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबान शासन से भारत के कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

हाल ही में SEBI ने IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर सहित अन्य लोगों पर 'फ्रंट रनिंग' के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है।

फ्रंट रनिंग के बारे में:

  • फ्रंट रनिंग एक गैर-कानूनी प्रथा है जिसमें कोई व्यक्ति या ब्रोकर पहले से मिली गुप्त जानकारी का फायदा उठाकर किसी शेयर को खरीद या बेच लेता है, क्योंकि उसे पता होता है कि जल्द ही कोई बड़ा लेन-देन होने वाला है, जिससे उस शेयर की कीमत प्रभावित होगी।
  • यह एक तरह से बाजार धोखाधड़ी है, क्योंकि इसमें शेयर की कीमतों में बदलाव की जानकारी आम लोगों को नहीं होती है। इससे कुछ लोग अवैध तरीके से फायदा उठा लेते हैं।
    • उदाहरण: अगर कोई क्लाइंट बहुत बड़ी संख्या में शेयर खरीदने वाला है, तो ब्रोकर पहले खुद ही वही शेयर खरीद लेता है ताकि कीमत बढ़ने पर मुनाफा कमा सके।
    • ऐसा करने से लोगों का बाजार पर से भरोसा उठता है और निवेशकों का विश्वास कमजोर होता है।

सेबी (SEBI) ने देश में स्टार्टअप IPO को बढ़ावा देने के लिए 'रिवर्स फ्लिपिंग' को प्रोत्साहित करने के मकसद से शेयर बाजार में कुछ नियमों को आसान किया है।

रिवर्स स्लीपिंग के बारे में:

  • "रिवर्स फ्लिपिंग" उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें कोई स्टार्टअप, जो पहले किसी अन्य देश में पंजीकृत था, अब अपना मुख्य गंतव्य (मुख्यालय/ पता) वापस अपने देश में स्थानांतरित करता है।
  • भारत में रिवर्स फ्लिपिंग का चलन बढ़ रहा है, क्योंकि:
    • स्टार्टअप भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने की योजना बना रहे हैं,
    • भारत की आर्थिक नीतियां मजबूत हैं,
    • देश का स्थानीय बाजार लगातार बढ़ रहा है,
    • टैक्स व्यवस्था अनुकूल हो रही है,
    • निवेशकों की संख्या और उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है।

हाल ही में इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकीलाकी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।

माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी के बारे में

  • प्रकार: माउंट लेवोटोबी दो पास-पास स्थित स्तरीकृत ज्वालामुखियों (stratovolcanoes)  — लेवोटोबी लाकी-लाकी (पुरुष) और लेवोटोबी पेरेंपुआन (महिला) से बना है।
  • स्थान: यह इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर अवस्थित है।
  • भौगोलिक अवस्थिति: यह ज्वालामुखी पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जो तीव्र ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

हाल ही में साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कार के लिए 23 और बाल पुरस्कार के लिए 24 विजेताओं के नाम की घोषणा की है।

साहित्य अकादमी के बारे में

  • परिचय: यह भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी है और देश की एकमात्र संस्था है जो 24 भारतीय भाषाओं (22 अनुसूचित भाषाएं, अंग्रेज़ी और राजस्थानी) में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है।
  • स्थापना: इसकी स्थापना 1954 में हुई थी और यह सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है।
  • मंत्रालय: यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था के रूप में कार्य करती है।

हाल ही में INS अर्नाला को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।

INS अर्नाला के बारे में

  • नामकरण और महत्त्व: इसका नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक तटीय किले अर्नाला के नाम पर रखा गया है। यह भारत का पहला पनडुब्बी रोधी युद्धक शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है।
    • यह स्वदेशी डिजाइन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण को प्रदर्शित करता है, जो "क्रेता आधारित नौसेना" से "निर्माता आधारित नौसेना" में बदलाव का प्रतीक है।
  • विशेषताएं: यह 77 मीटर लंबा है और भारत का सबसे बड़ा युद्धपोत है जिसे डीजल इंजन-वॉटरजेट संयोजन से चलाया जाता है।
  • क्षमताएं: यह जल के नीचे निगरानी और अवरोधन, खोज और बचाव मिशन और कम-तीव्रता वाले समुद्री अभियान (LIMO) को अंजाम देने में सक्षम है।

हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया है कि अगरवुड का वैश्विक व्यापार जंगली और संकटग्रस्त पेड़ों पर निर्भर है, जिससे इन पेड़ों के संरक्षण का खतरा पैदा हो गया है।

अगरवुड (औध या गहरू) के बारे में

  • अगरवुड एक सुगंधित, रेजिनयुक्त लकड़ी है जो थाइमलेएसी फैमिली के एक्विलारिया और गायरिनोप्स प्रजातियों के पेड़ों से प्राप्त होती है।
  • जब पेड़ का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त होता है या वे फफूंद से संक्रमित होते हैं, तो वे प्राकृतिक सुरक्षा के रूप में रेजिन का उत्पादन करते हैं, यही अगरवुड होता है।
  • कहाँ पाया जाता है: यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष रूप से मिलता है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला का नाम भी अगरवुड से जुड़ा है।
    • भारत में अगरवुड की एक्विलारिया खसियाना और एक्विलारिया मालाकेन्सिस प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • संरक्षण स्थिति:
    • यह CITES के परिशिष्ट II में शामिल है।
    • इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची IV में भी सूचीबद्ध किया गया है।
    • एक्विलारिया मालाकेन्सिस को IUCN रेड लिस्ट में क्रिटीकली एंडेंजर्ड के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • भारत ने CITES के रिव्यू ऑफ सिग्निफिकेंट ट्रेड (RST) में एक्विलारिया मालाकेन्सिस को शामिल होने से सफलतापूर्वक रोका है, जिससे व्यापार प्रतिबंधों में ढील मिली है।
  • उपयोग: इसका उपयोग इत्र बनानेपारंपरिक चिकित्सा आदि में होता है (प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों जैसे चरक संहिता, चीनी चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा में इसका उल्लेख मिलता है)।

हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने राजमार्ग यात्रा को बाधा रहित बनाने के लिए FASTag वार्षिक पास लॉन्च किया है।

फास्टैग तकनीक के बारे में

  • यह एक ऐसा उपकरण है जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का उपयोग करके वाहन के चलते समय ही सीधे टोल भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • इसे वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। यह ग्राहक को सीधे उस खाते से टोल भुगतान करने की सुविधा देता है जो फास्टैग से जुड़ा होता है।
  • विकास: इसे NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) कार्यक्रम के तहत विकसित किया है।
    • NETC कार्यक्रम NPCI, NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण), और IHMCL (इंडियन हाईवेज़ मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड) द्वारा शुरू किया गया है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet