एक अध्ययन के अनुसार, अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) के क्षरण से उत्तरी यूरोप में गंभीर ठंड पड़ सकती है | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

नीदरलैंड की यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, मध्यम स्तर के उत्सर्जन के बावजूद यदि AMOC का क्षरण हो जाता है, तो वैश्विक तापमान में वृद्धि भी उत्तरी यूरोप में इस क्षरण के कारण पड़ने वाली ठंड को पूरी तरह नहीं रोक पाएगी।

अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) के बारे में 

  • महासागरीय धारा: AMOC अटलांटिक महासागर में समुद्री धाराओं की एक प्रणाली है। यह उष्ण कटिबंध से उत्तरी ध्रुव की ओर गर्म जल धाराओं को प्रसारित करती है। साथ ही ठंडे, खारे व सघन जल को उष्ण कटिबंध तथा दक्षिण ध्रुव की ओर विस्तारित करती है।
  • यह प्रणाली तापमान और लवणता की मात्रा में भिन्नता से संचालित होती है-
    • गर्म सतही जल ध्रुवों की ओर बढ़ता है और ठंडा हो जाता है।
    • जैसे ही समुद्री बर्फ बनती है, यह नमक को पीछे छोड़ने लगती है, जिससे आस-पास का जल सघन हो जाता है।
    • सघन जल गहराई की ओर जाता है तथा गहरे समुद्र के स्तर पर दक्षिण की ओर बहता है।
    • यह गहरा जल अंततः उद्वेलन (Upwelling) के माध्यम से फिर से ऊपर उठता है, गर्म होता है, और चक्र को फिर से शुरू करता है।
  • महत्त्व:
    • AMOC महासागरीय धाराओं की "वैश्विक कन्वेयर बेल्ट" का हिस्सा है, जो ठंडे और गर्म जल का आदान-प्रदान करती है। 
    • इस प्रकार, यह लंबे समय तक महासागरों में गर्मी, आर्द्रता और पोषक तत्वों को वितरित करने में मदद करता है। 
  • जलवायु परिवर्तन का प्रभाव: ग्लोबल वार्मिंग AMOC जैसी प्रमुख महासागरीय धाराओं को कमजोर कर सकती है। 
    • ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आर्कटिक की बर्फ पिघलने से उत्तरी अटलांटिक में ठंडा व ताजा जल आता है, जिससे जल की लवणता और घनत्व कम हो जाता है। परिणामस्वरूप, AMOC के गहराई की ओर जाने तथा संचालन के लिए आवश्यक सघन जल दुर्लभ हो जाता है।

यदि AMOC कमजोर हो जाए या उसका क्षरण हो जाए तो क्या होगा?

AMOC का कमजोर होना या क्षरण हो जाना जलवायु के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बन सकता है, जिसके निम्नलिखित वैश्विक परिणाम होंगे:

  • जलवायु व्यवधान: AMOC का थोड़ा सा भी मंद होना
    • यूरोप में ठंड में वृद्धि कर सकता है तथा यूरोप, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में वर्षा के पैटर्न को बदल सकता है;
    • भारतीय मानसून के समय को प्रभावित कर सकता है;
    • उष्णकटिबंधीय वर्षा बेल्ट को दक्षिण की ओर स्थानांतरित कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप अफ्रीकी साहेल क्षेत्र में सूखा पड़ सकता है। 
  • महासागरीय जीवन के लिए खतरा: कम पोषक तत्व सतही जल तक पहुंचते हैं, जिससे समुद्री खाद्य श्रृंखलाओं को नुकसान पहुंचता है।

हालांकि, AMOC के पूर्ण क्षरण पर बहस चल रही है, लेकिन इसका वर्तमान में कमजोर होना चिंताजनक है। 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

2
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 15 फरवरी, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 15 फरवरी, 2025

YouTube HD
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 19 फरवरी, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 19 फरवरी, 2025

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet