विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI, 2025) रिपोर्ट जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर  

  • वैश्विक भुखमरी 2022 के स्तर से घटकर 2024 में अनुमानित 8.2% रह गई। 
    • हालांकि, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के अधिकांश उप-क्षेत्रों में भुखमरी बढ़ती जा रही है। 
  • वर्ष 2021 से मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा में कमी आई है।
  • 2023 और 2024 के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं हैं। इससे वैश्विक स्तर पर स्वस्थ आहार की औसत लागत बढ़ गई है।
    • महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया भर में खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति को बढ़ा दिया है। 
    • इस वृद्धि के बावजूद, विश्व में स्वस्थ आहार का खर्च वहन करने में असमर्थ लोगों की संख्या 2019 के 2.76 बिलियन से घटकर 2024 में 2.60 बिलियन हो गई। 
  • 15-49 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में एनीमिया और वयस्क लोगों में मोटापा वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है। वर्ष 2012 में 12.1% तथा 2022 में 15.8% लोग मोटापे से ग्रसित थे। 

भारत से संबंधित निष्कर्ष 

  • भारत को छोड़कर, अन्य निम्न-मध्यम आय वाले देशों में स्वस्थ आहार का खर्च वहन करने में असमर्थ लोगों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 
  • केरल में मछुआरों और थोक विक्रेताओं द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग से मूल्य असमानता एवं अपव्यय में कमी आई है।

मुख्य सिफारिशें 

  • समयबद्ध और लक्षित राजकोषीय उपाय किए जाने चाहिए, जैसे- आवश्यक वस्तुओं पर अस्थायी कर राहत एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम। 
  • बाजारों को स्थिर करने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों को अनुरूप बनाया जाना चाहिए।
  • मूल्य अस्थिरता को प्रबंधित करने और सट्टेबाजी को रोकने के लिए मजबूत कृषि बाजार सूचना प्रणालियां महत्वपूर्ण हैं। 

SOFI 2025 के बारे में

  • SOFI रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक संयुक्त पहल है। 
  • यह सतत विकास लक्ष्य-2 (SDG-2) के टार्गेट्स 2.1 और 2.2 के लिए वार्षिक वैश्विक निगरानी रिपोर्ट है। SDG-2 का उद्देश्य सभी रूपों में भुखमरी, खाद्य असुरक्षा और कुपोषण को समाप्त करना है। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features