थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का केंद्र प्रेह विहार मंदिर है, जिसे थाई भाषा में फ्रा विहान कहा जाता है।
प्रेह विहार मंदिर के बारे में
- यह थाई-कंबोडियाई सीमा पर डांगरेक पहाड़ों के शिखर पर स्थित एक प्राचीन मंदिर परिसर है।
- ऐतिहासिक उत्पत्ति: इसका निर्माण 11वीं-12वीं शताब्दी में ख्मेर साम्राज्य के स्वर्णिम काल के दौरान हुआ था।
- महत्व: यह भगवान शिव का मंदिर है और दोनों देशों के लिए एक पवित्र और प्रतीकात्मक स्थल है।
- 2008 में, इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
दिव्या देशमुख FIDE महिला विश्व कप 2025 में हंपी कोनेरु को हराकर तीसरी महिला विश्व कप विजेता बनीं। यह टूर्नामेंट बाटुमी, जॉर्जिया में आयोजित हुआ।
- अब वह भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनने के लिए पात्र हो गई हैं।
- इससे पहले तीन हैं: कोनेरु हंपी, हरिका द्रोणावल्ली और वैशाली रमेशबाबू।
- FIDE महिला विश्व कप एक टूर्नामेंट है, जो विश्व शतरंज चैम्पियनशिप से भिन्न है। इसका आयोजन FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ) द्वारा किया जाता है।
- FIDE शतरंज के खेल का शासी निकाय है, और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को विनियमित करता है।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, सरकार ने 7 क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों (ZCCs) की स्थापना की स्थिति की समीक्षा की।
क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के बारे में
- संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकाय।
- लोक, जनजातीय और लुप्त होती कलाओं को संरक्षित करना तथा उन्हें बढ़ावा देना।
- युवाओं की सहभागिता पर ध्यान केन्द्रित करना और भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित करना।
- मुख्यालय: पटियाला (पंजाब), नागपुर (महाराष्ट्र), उदयपुर (राजस्थान), प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दीमापुर (नागालैंड) और तंजावुर (तमिलनाडु)।
Article Sources
1 sourceसंयुक्त राष्ट्र महासचिव ने नेल्सन मंडेला पुरस्कार ब्रेंडा रेनॉल्ड्स (कनाडा) और केनेडी ओडेडे (केन्या) को प्रदान किया।
पुरस्कार के बारे में:
- यह पुरस्कार 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था।
- यह हर 5 साल में एक महिला और एक पुरुष (अलग-अलग क्षेत्रों से) को दिया जाता है।
- यह उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपना जीवन मानवता की सेवा, विशेष रूप से पुनः मेल-मिलाप, सामाजिक एकता और सामुदायिक विकास के लिए समर्पित किया है।
- विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र युक्त एक पट्टिका दी जाती है। पट्टिका में नेल्सन मंडेला का उद्धरण होता है। इसमें कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता।
- संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होते है।\
- अब तक किसी भारतीय को यह पुरस्कार नहीं मिला है।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, प्रधान मंत्री ने ध्वनिक निगरानी तकनीक का उपयोग करके असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार आयोजित ग्रासलैंड पक्षी गणना की प्रशंसा की।
- इस गणना में बंगाल फ्लोरिकन और ब्लैक-ब्रेस्टेड पैरटबिल सहित 10 दुर्लभ या संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
ध्वनिक निगरानी तकनीक
- पारंपरिक पक्षी सर्वेक्षण (जैसे- विजुअल स्पॉटिंग) छोटे, शर्मीले और छिपकर रहने वाले पक्षियों के लिए अच्छी तरह से काम नहीं करते हैं। इसलिए, एक ध्वनिक निगरानी तकनीक का उपयोग किया गया था।
- पक्षियों की मधुर ध्वनि और आवाजों को रिकॉर्ड करने के लिए प्रजनन काल (मार्च-मई) के दौरान घास के मैदानों के पास ऊंचे वृक्षों पर ध्वनिक रिकॉर्डर लगाए गए थे।
- ध्वनियों का विश्लेषण निम्नलिखित का उपयोग करके किया गया:
- स्पेक्ट्रोग्राम (ध्वनि का ग्राफिकल प्रदर्शन)।
- बर्डनेट (पक्षियों की आवाज पहचानने के लिए AI उपकरण)।
Article Sources
1 sourceसेतुबंध स्कॉलर योजना पारंपरिक गुरुकुलों के छात्रों को शीर्ष IITs में मान्यता प्राप्त डिग्री और शोध छात्रवृत्ति प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।
सेतुबंध स्कॉलर योजना के बारे में
- यह योजना पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को महत्वपूर्ण संस्थागत मान्यता प्रदान करती है, जो दशकों से औपचारिक शैक्षणिक संरचनाओं के बाहर संचालित होती रही हैं।
- यह योजना स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान करके उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा जगत में शामिल करने में सहायता करती है।
- यह योजना शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित है और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) के भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) प्रभाग द्वारा लागू की जाएगी।
- इसके तहत प्रति माह 65,000 रुपये तक की फेलोशिप प्रदान की जाती है।
हाल ही में, ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित की गई।
मुख्य निष्कर्षों पर एक नजर
- नया ब्रिक्स सांस्कृतिक मंच: ब्रिक्स समूह के भीतर सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच स्थापित करने पर सहमति हुई।
- सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विकास करना, कंटेंट शेयरिंग को बढ़ावा देना, कलाकारों के आदान-प्रदान का समर्थन करना और संयुक्त प्रोजेक्ट्स शुरू करना।
- 2030 के बाद के विकास एजेंडे में संस्कृति: यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक नीति एवं सतत विकास सम्मेलन (MONDIACULT) के अनुरूप, 2030 के बाद के विकास एजेंडे में संस्कृति को एक अलग लक्ष्य के रूप में शामिल करने का समर्थन किया गया।
- UNFCCC के संस्कृति आधारित जलवायु कार्रवाई मित्रों के समूह (GFCBCA) पर भी चर्चा की गई।
हाल ही में, संदूषण की जानकारी के पश्चात CDSCO ने अनुरोध किया कि पेट में एसिड उत्पादन को कम करने वाली दवा एंटासिड रैनिटिडिन में NDMA के स्तर की जांच की जाए।
NDMA क्या है?
- कमरे के तापमान पर एक पीला, गंधहीन तरल।
- यह विनिर्माण के दौरान अनजाने में बनता है और हवा, पानी, मिट्टी और कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
- यह संभवतः कैंसर पैदा करने वाला (कार्सिनोजेन) एक कारक है।
- पहले इसका उपयोग रॉकेट ईंधन में किया जाता था, लेकिन पर्यावरण प्रदूषण के कारण इसका उपयोग बंद कर दिया गया।
- यह सौंदर्य प्रसाधनों, स्नेहकों और प्लास्टिक में भी एक योजक या सॉफ़्नर के रूप में उपयोग किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने AUKUS के पिलर-I के तहत एक द्विपक्षीय समझौता न्यूक्लियर-पावर्ड सबमरीन पार्टनरशिप एंड कोलेबरेशन ट्रीटी (गीलोंग ट्रीटी) पर हस्ताक्षर किए।
- अमेरिका इस संधि का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है।
- इससे पहले, ट्रम्प प्रशासन ने यह जांचने के लिए एक समीक्षा शुरू की थी कि क्या AUKUS पनडुब्बी समझौता उनके "अमेरिका फर्स्ट" एजेंडे के अनुरूप है।
- यह संधि परमाणु-संचालित पनडुब्बियों के एक नए वर्ग के डिज़ाइन और निर्माण के लिए 50 साल के रणनीतिक सहयोग को सक्षम बनाती है।
- AUKUS ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक सुरक्षा समझौता है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रौद्योगिकी साझाकरण पर केंद्रित है।