एस्टोनिया (राजधानी: टालिन)

रूसी विमानों द्वारा एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने के बाद एस्टोनिया ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) से सलाह की है।
भौगोलिक अवस्थिति
- एस्टोनिया उत्तरी यूरोप का बाल्टिक देश है।
- बाल्टिक क्षेत्र में एस्टोनिया के अलावा लातविया और लिथुआनिया शामिल हैं।
- स्थलीय सीमाएँ: पूर्व में रूस और दक्षिण में लातविया से लगती हैं।
- जलीय सीमाएं: उत्तर में फिनलैंड की खाड़ी और पश्चिम में बाल्टिक सागर हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
- एस्टोनिया के कुल भूभाग का लगभग 22% हिस्सा दलदली (स्वैंप) और पंक-युक्त (बॉग्स) है।
- सबसे ऊँची चोटी: सूर मुनामेगी।
- सबसे लंबी नदी: वोहंडू (Võhandu)।