केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने भारत-चीन सीमा के पास सुबनसिरी नदी पर 2,200 मेगावाट की ओजू जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी।
सुबनसिरी नदी के बारे में
- उद्गम: यह तिब्बत से निकलती है। यह ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
- यह ट्रांस-हिमालयी पूर्ववर्ती नदी (Antecedent river) है।
- मार्ग: यह भारत में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है, और असम से होकर बहती हुई अंत में ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है।
- इस नदी को "स्वर्ण नदी" (Gold River) भी कहा जाता है, क्योंकि इसके पानी में सोने के कण पाए जाते हैं।
- महत्त्व: यह नदी पनबिजली, कृषि, मात्स्यिकी, सामरिक सीमा क्षेत्र और जैव-विविधता के लिए महत्वपूर्ण है।
संयुक्त राज्य अमेरिका में 'नाइटमेयर बैक्टीरिया' के संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।
'नाइटमेयर बैक्टीरिया' के बारे में
- 'नाइटमेयर बैक्टीरिया' ने सभी प्रकार के एंटीबायोटिक उपचारों के खिलाफ प्रतिरोधकता विकसित कर ली है।
- इनकी ख़ास बात यह है कि ये अपने प्रतिरोधक जीन को अन्य रोगाणुओं के साथ साझा कर सकते हैं।
- जब बैक्टीरिया पर एंटीबायोटिक्स दवाइयां असर नहीं करती, तो उस संक्रमण का इलाज करना बेहद कठिन हो जाता है।
- उदाहरण:
- वैनकोमाइसिन-रेसिस्टेंट स्टैफिलोकोकस ऑरियस (VRSA)
- कैंडिडा ऑरियस
- कार्बापेनेम-रेसिस्टेंट एंटरोबैक्टेरियासी (CRE)
OECD ने वर्ष 2025 के लिए भारत की GDP के पूर्वानुमान को बढ़ाकर 6.7% कर दिया है, जबकि मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर 2.9% कर दिया है।
इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के बारे में:
- जारीकर्ता: आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD);
- अवधि: यह रिपोर्ट साल में दो बार प्रकाशित होती है। यह रिपोर्ट वैश्विक और राष्ट्रीय आर्थिक रुझानों का विश्लेषण करती है।
- कवरेज: इसमें GDP, मुद्रास्फीति, रोजगार, व्यापार और निवेश का विश्लेषण शामिल हैं।
- जोखिम: रिपोर्ट में मुद्रास्फीति का दबाव, वित्तीय अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों को रेखांकित किया जाता है।
Article Sources
1 sourceफिलीपींस में हाल ही में सुपर टाइफून रागासा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सुपर टाइफून के बारे में
- यह एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। इसमें पवन का अधिकतम वेग 185 किलोमीटर प्रति घंटे या 100 नॉट से अधिक होता है।
- उष्णकटिबंधीय चक्रवात गर्म केंद्र और निम्न-दाब वाली प्रणाली है। इसमें निचले स्तर पर पवन अंदर की ओर सर्पिल रूप से और ऊपरी स्तर पर बाहर की ओर सर्पिल रूप से बहती हैं।
- इनकी उत्पत्ति हमेशा महासागर के ऊपर होती हैं जहां समुद्री सतह जल का तापमान 26°C से अधिक होता है।
- ये सामान्यतः भूमध्य रेखा से 5° अक्षांश से ऊपर के क्षेत्रों में विकसित होते हैं।
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के लिए अलग-अलग नाम
- हरिकेन: उत्तरी अटलांटिक, पूर्वी उत्तरी-प्रशांत और दक्षिणी प्रशांत महासागर में।
- साइक्लोन (चक्रवात): हिंद महासागर में।
- टाइफून: पश्चिमी उत्तरी प्रशांत महासागर में।
- विली-विली: दक्षिणी हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से में।
Article Sources
2 sourcesअंडमान द्वीप समूह के बैरन द्वीप ज्वालामुखी में फिर से उद्गार हुआ है।
बैरन द्वीप के बारे में
- अवस्थिति: यह अंडमान सागर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) में स्थित है।
- यह श्री विजयपुरम (पुराना नाम-पोर्ट ब्लेयर) से 138 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
- विशेषता: यह भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
- प्रकार: यह एक प्रकार का स्ट्रैटोवोलकानो है, जो अंडमान ज्वालामुखी चाप का हिस्सा है।
- महत्त्व:
- भूवैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपयुक्त,
- ज्वालामुखी से जुड़े खतरों के अध्ययन के लिए उपयुक्त,
- पारिस्थितिकी पर प्रभाव के अध्ययन के लिए उपयुक्त, और
- समुद्र में सामरिक स्थान पर स्थित।
हाल ही में रक्षा मंत्री ने मोरक्को में ‘विदेश में स्थित भारत का पहला रक्षा निर्माण संयंत्र’ का उद्घाटन किया।
- यह फैक्ट्री स्वदेश में विकसित व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8x8 का उत्पादन करेगी। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और DRDO ने मिलकर डिज़ाइन किया है।
व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) के बारे में:
- यह भारत का पहला एम्फीबियस इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल (व्हील्ड ) है: इसे बेहतर बचाव क्षमता, सभी प्रकार के इलाकों में संचालन योग्य और अधिक मारक क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है।
- उपयोग की गई महत्वपूर्ण तकनीकें: इसमें इंटीग्रेटेड पावर पैक के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, तैरने और आगे बढ़ने की क्षमता शामिल है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा पेरासिटामोल का सेवन और बच्चों में ऑटिज्म के खतरे के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
- गौरतलब है कि अमेरिका में पेरासिटामोल को टायलेनॉल ब्रांड नाम से बेचा जाता है।
टायलेनॉल (पेरासिटामोल) के बारे में:
- टायलेनॉल, एसिटामिनोफेन का ब्रांड नाम है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेरासिटामोल के नाम से जाना जाता है।
- यह ओवर-द-काउंटर दवा (बिना प्रिस्क्रिप्शन वाली) है। यह दवा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया और सर्दी-जुकाम से आराम के लिए ली जाती है।
- ऑटिज्म के बारे में:
- यह बच्चे के मस्तिष्क के विकास से जुड़ा विकार है। इसके कारण बच्चों का सामाजिक व्यवहार, लोगों से बातचीत और संवाद प्रभावित होता है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर, 2025 को द्रव्य (DRAVYA) पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
- DRAVYA से आशय है: डिजिटाइज्ड रिट्रीवल एप्लीकेशन फॉर वर्सेटाइल यार्डस्टिक ऑफ आयुष सब्सटेंसेस।
DRAVYA पोर्टल के बारे में:
- मंत्रालय: यह केंद्रीय आयुष मंत्रालय की पहल है।
- यह आयुर्वेदिक सामग्रियों और उत्पादों का सबसे बड़ा डेटा संग्रह है, जो सभी के लिए उपलब्ध है।
- इस डेटाबेस में लगातार वृद्धि हो रही है और यह विकसित हो रहा है। इस पर पारंपरिक आयुर्वेदिक ग्रंथों के साथ-साथ आधुनिक वैज्ञानिक साहित्य और क्षेत्रीय अध्ययन शामिल हैं।