हाल ही में तेलंगाना में आयोजित बथुकम्मा उत्सव ने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज किए।
बथुकम्मा उत्सव के बारे में
- यह फूलों का त्योहार है जिसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में महिलाओं द्वारा मनाया जाना जाता है।
- यह हर साल दुर्गा नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मनाया जाता है।
- इस उत्सव के दौरान बथुकम्मा तैयार किया जाता है। यह औषधीय महत्व वाले मौसमी फूलों का उपयोग करके फूलों को सजाने की पारंपरिक कला है।
- 'बथुकम्मा' का अर्थ है "माँ देवी जीवित हो जाएं", और यह देवी पार्वती को समर्पित है।
- इसे तेलंगाना का राज्य उत्सव (स्टेट फेस्टिवल) घोषित किया गया है।
Article Sources
1 sourceभारत स्वर्ण अपशिष्ट से सोना निकालकर घरेलू स्वर्ण उत्पादन बढ़ाने के नए तरीकों की खोज कर रहा है।
स्वर्ण अपशिष्ट (Gold Tailings) के बारे में
- परिभाषा: स्वर्ण अपशिष्ट वह बारीक और गाढ़ी अपशिष्ट सामग्री होती है जो सोने को निकालने के बाद बचती है। इसमें वे धातुएं होती हैं जो पूरी तरह से नहीं निकल पाई होती हैं, और इनमें हानिकारक रासायनिक तत्व भी होते हैं जो प्रसंस्करण में इस्तेमाल होते हैं।
- खतरे: इसके मुख्य खतरों में एसिड माइन ड्रेनेज (AMD), भारी धातु (जैसे आर्सेनिक, सीसा) का रिसाव, और टेलिंग्स स्टोरेज फैसिलिटी (TSF) की विफलताएँ शामिल हैं।
स्वर्ण के मामले में भारत की स्थिति
- उत्पादन: वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत का घरेलू स्वर्ण उत्पादन 1.62 टन था।
- भंडार: 2025 में RBI के पास आधिकारिक स्वर्ण भंडार बढ़कर लगभग 880 टन हो गया (विश्व में 7वाँ स्थान)।
- उपभोग: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपयोगकर्ता देश है। पहले स्थान पर चीन है।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वासेनार अरेंजमेंट क्लाउड सेवाओं और सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण को पर्याप्त रूप से नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है।
वासेनार अरेंजमेंट के बारे में
- स्थापना: यह 1996 में वासेनार (नीदरलैंड) में स्थापित किया गया था। यह एक बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण प्रणाली है।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य पारंपरिक हथियारों और ड्यूल-यूज वाली वस्तुओं और तकनीकों के हस्तांतरण में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।
- सदस्य: इसमें 42 सदस्य देश शामिल हैं।
- नियंत्रण सूचियाँ: इसमें दो प्रकार की सूची हैं:
- युद्धक सामग्री सूची: इसमें पारंपरिक हथियार शामिल होते हैं।
- ड्यूल-यूज वाली वस्तुओं और तकनीकों की सूची: इसमें वे संवेदनशील तकनीकें शामिल होती हैं, जिनका असैन्य और सैन्य, दोनों क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है।
- भारत वर्ष 2017 में वासेनार अरेंजमेंट में शामिल हुआ।
भारत ने भूटान से कनेक्टिविटी बढ़ाने लिए दो क्रॉस-बॉर्डर रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की है।
- इनमें 69 किलोमीटर लंबी कोकराझार (असम)-गेलेफू (भूटान) रेलवे लाइन और 20 किलोमीटर लंबी बनारहाट (पश्चिम बंगाल)-सम्तसे (भूटान) रेलवे लाइन शामिल हैं।
रणनीतिक महत्व:
- भूटान की गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी (GMC) से बेहतर कनेक्टिविटी दोनों देशों के लिए संधारणीय आर्थिक विकास के अवसर प्रदान करेगी।
- गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (SAR) है। यह अधिक स्वायत्तता के साथ "एक देश, दो प्रणाली" की अवधारणा के तहत संचालित होती है।
- सम्तसे भूटान का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। रेल कनेक्टिविटी से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उदाहरण के लिए, भूटान से डोलोमाइट, क्वार्टजाइट आदि के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
- भारत, भूटान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है। भूटान के कुल व्यापार का लगभग 80% भारत के साथ होता है।
Article Sources
1 sourceX प्लेटफार्म (पूर्व में ट्विटर) 'सहयोग पोर्टल' को बरकरार रखने के कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेगा।
सहयोग पोर्टल के बारे में
- उद्देश्य: यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गैरकानूनी कंटेंट को हटाने या उस कंटेंट तक पहुँच को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन मध्यवर्तियों (प्लेटफ़ॉर्म/ ISP) को कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया को स्वचालित करता है।
- नोडल एजेंसी: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA)।
- कानूनी दर्जा: यह पोर्टल साइबर-आधारित गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) के तहत संचालित होता है।
- महत्व: यह अलग-अलग अधिकृत सरकारी एजेंसियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्मों के साथ रियल टाइम में सहयोग हेतु एक केंद्रीकृत प्लेटफार्म है। इससे डिजिटल सुरक्षा और गवर्नेंस में सुधार होता है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की अधिसूचना के अनुसार, EVM मतों की गणना का अंतिम दौर पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की पूरी गणना के बाद ही शुरू किया जाएगा।
पोस्टल बैलेट के बारे में:
- पोस्टल बैलेट एक ऐसी प्रणाली है, जिसके तहत मतदाता अपने मतपत्र को इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं और इसे डाक द्वारा भेज सकते हैं। इससे उन्हें वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर स्वयं जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
- कानूनी व्यवस्था: यह प्रणाली चुनाव संचालन नियम, 1961 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 द्वारा शासित होती है।
- पात्रता: पोस्टल बैलेट का उपयोग वे लोग कर सकते हैं जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं:
- सेवा मतदाता (सर्विस वोटर्स): इनमें भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य; विदेश में तैनात सरकारी कर्मचारी, आदि शामिल होते हैं।
- विशेष मतदाता: इनमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री, अन्य उच्च पदस्थ व्यक्ति, और उनके पति/पत्नी शामिल होते हैं।
Article Sources
2 sourcesभारतीय थल सेना ने ‘अनंत शस्त्र’ एयर डिफेंस सिस्टम के विकास और आपूर्ति के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
अनंत शस्त्र एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में
- अनंत शस्त्र स्वदेशी क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM) प्रणाली है।
- विकासकर्ता: यह प्रणाली DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) द्वारा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के सहयोग से विकसित की जाएगी।
- क्षमताएं: इसे जल्दी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है। इसकी रेंज लगभग 30 किलोमीटर है।
- इंटीग्रेशन: यह MR-SAM, आकाश, स्पायडर, और सुदर्शन S-400 जैसी प्रणालियों के साथ समन्वय में कार्य कर सकता है।
- तैनाती: स्वीकृति मिलने के बाद इसे अनंत शस्त्र एयर डिफेंस सिस्टम को पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।
मुंबई स्थित डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़, 'द रिसरेक्शन क्वेस्ट' ने 16वें कान्स कॉर्पोरेट मीडिया एंड टीवी अवार्ड्स में प्रतिष्ठित गोल्ड डॉल्फिन पुरस्कार जीता।
- नॉर्दन व्हाइट राइनो पर चार-भागों वाली इस सीरीज़ में से एक नॉर्दन व्हाइट राइनो IVF भी थी।
नॉर्दन व्हाइट राइनो के बारे में
- यह सफेद गैंडे की एक उप-प्रजाति है, जो कभी पूरे मध्य अफ्रीका में व्यापक रूप से देखी जाती थी।
- यह अपने विशाल आकार, चौड़े मुँह और दो सींगों के लिए जाना जाता है।
- IUCN स्थिति: क्रिटिकली एंडेंजर्ड।
- अभी विश्व में नॉर्दन व्हाइट राइनो की केवल दो मादाएं (नजीन और फातू ) बची हैं। इन्हें फ़िलहाल केन्या की ओल पेजेटा कंजर्वेंसी में रखा गया है।
- अंतिम नर नॉर्दन व्हाइट राइनो: सूडान नामक यह नर राइनो 2018 में मर गया, जिससे प्राकृतिक प्रजनन की संभावना समाप्त हो गई।
- संरक्षण प्रयास: नॉर्दन व्हाइट राइनो को विलुप्त होने से बचाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है।
- जैसे-IVF के द्वारा संरक्षित (फ्रीज किए हुए) शुक्राणु और सदर्न व्हाइट राइनो मादाओं को सरोगेट के रूप में प्रयोग।