अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल-गाज़ा संघर्ष को समाप्त करने के लिए 20-सूत्रीय शांति योजना का प्रस्ताव दिया है (इन्फोग्राफिक देखिए)।

वर्तमान इजरायल-गाज़ा संघर्ष
- दो वर्षों से अधिक समय से जारी वर्तमान संघर्ष हमास द्वारा इजराइल के खिलाफ 'ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म' की शुरुआत से हुई। हालांकि इस संघर्ष का इतिहास एक सदी से भी अधिक पुराना है।
संघर्ष का ऐतिहासिक संदर्भ
- बाल्फोर घोषणा-पत्र (1917): ब्रिटेन द्वारा जारी इस घोषणा-पत्र में फिलिस्तीन में ‘यहूदी लोगों के लिए एक नेशनल होम’ की स्थापना का समर्थन किया किया गया।
- इससे तनाव बढ़ गया, क्योंकि इस क्षेत्र में यहूदी अल्पसंख्यक थे और अरब समुदाय बहुसंख्यक थे।
- इजरायल का निर्माण:
- 1947 में, संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच विभाजित करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद, यहूदियों ने 1948 में इजरायल की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी।
- अरब समुदाय ने इस योजना को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई युद्ध हुए।
- 1947 में, संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच विभाजित करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद, यहूदियों ने 1948 में इजरायल की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी।
- 1967 का मध्य पूर्व युद्ध: पश्चिमी तट, गाज़ा और पूर्वी यरुशलम के लगभग दस लाख फिलिस्तीनी इजरायल के नियंत्रण में आ गए।
- 1973 का योम किप्पुर/रमजान युद्ध: इस युद्ध के परिणामस्वरूप 1978 में कैंप डेविड समझौता हुआ, जो किसी अरब देश द्वारा इजरायल को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का पहला उदाहरण था।
- इजरायल ने 1979 में सिनाई प्रायद्वीप को मिस्र को वापस कर दिया। हालांकि पश्चिमी तट पर उसका अभी भी समग्र नियंत्रण है।