
म्यांमार (राजधानी: नैप्यीदा)
हाल ही में म्यांमार की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर बम गिराए।
भौगोलिक अवस्थिति:
- यह दक्षिण-पूर्व एशिया की मुख्य भूमि के पश्चिमी भाग में स्थित है।
- सीमावर्ती राष्ट्र: इसके उत्तर और उत्तर-पूर्व में चीन, पूर्व में लाओस, दक्षिण-पूर्व में थाईलैंड, पश्चिम में बांग्लादेश, उत्तर-पश्चिम में भारत है।
- सीमावर्ती जल निकाय: इसके दक्षिण में अंडमान सागर, और दक्षिण-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: रखाइन पर्वत, शान पठार, दावना पर्वतमाला, तेनासेरिम पर्वतमाला आदि।
- सबसे ऊँचा स्थान: माउंट हकाकाबो रज़ी।
- प्रमुख नदियाँ: इरावदी, चिंदविन, सितांग, सालवीन, यांगून नदी।