
म्यांमार (राजधानी: नेपीडाॅ)
म्यांमार में यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) ने आम चुनावों में अपनी जीत की घोषणा की है।
भौगोलिक अवस्थिति
- म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।
- स्थलीय सीमाएं: पश्चिम में बांग्लादेश, उत्तर और उत्तर-पूर्व में चीन, पश्चिम में भारत, पूर्व में लाओस और दक्षिण-पूर्व में थाईलैंड।
- समुद्री सीमाएं: दक्षिण में अंडमान सागर और दक्षिण-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी।
भौगोलिक विशेषताएं
- पर्वतमालाएँ: बागो योमा, रखाइन योमा, टेनासेरिम हिल्स और शान हिल्स।
- उच्चतम बिंदु: हकाकाबो राजी- यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे ऊंची चोटी भी है।
- प्रमुख नदियां: मेकोंग, साल्वीन, इरावदी और चिंदविन।
- प्राकृतिक संसाधन: पेट्रोलियम, लकड़ी (विशेषकर सागौन), टिन, तांबा, टंगस्टन, सीसा, कोयला, संगमरमर, चूना पत्थर, प्राकृतिक गैस और जलविद्युत।