ग्रीनलैंड (राजधानी: नुउक)
ग्रीनलैंड की संसद ने एक कानून अपनाया है, जो इस द्वीप पर विदेशियों के संपत्ति के अधिकार को सीमित करता है।

भौगोलिक अवस्थिति:
- यह डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है, लेकिन इसे व्यापक स्वायत्तता प्राप्त है।
- यह यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है।
- सीमावर्ती देश: इसका सबसे निकटतम पड़ोसी कनाडा का एलेस्मेरे द्वीप है, जो इसके उत्तर में केवल 16 मील की दूरी पर है।
- इसका निकटतम यूरोपीय देश आइसलैंड है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है।
- अंटार्कटिका के बाद विश्व में सर्वाधिक हिम चादर ग्रीनलैंड में है।
- यह ध्रुवीय क्षेत्र (polar zone) में स्थित है, जहां सर्दियों में तापमान -50°C तक गिर जाता है और गर्मियों में तापमान शायद ही कभी 10–15°C से अधिक होता है।
- ग्रीनलैंड के निवासी गर्मियों में 24 घंटे की धूप का अनुभव करते हैं।