भारत की दो नई आर्द्रभूमियां (Wetlands) रामसर सूची में शामिल हुईं | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

भारत ने पारिस्थितिक महत्व और समृद्ध जैव विविधता को मान्यता देते हुए सिलीसेरह झील (राजस्थान) और कोपरा जलाशय (छत्तीसगढ़) को रामसर सूची में शामिल किया है।

In Summary

भारत ने राजस्थान की सिलीसेढ़ झील (Siliserh Lake) और छत्तीसगढ़ के कोपरा जलाशय (Kopra Jalashay) को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची यानी ‘रामसर सूची’ में शामिल किया है। इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 96 हो गई है।

सिलीसेढ़ झील के बारे में

  • अवस्थिति: राजस्थान के अलवर जिले के पैतपुर में। 
    • यह अर्ध-शुष्क क्षेत्र है। यह सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित है।
  • यह एक कृत्रिम (मानव-निर्मित) आर्द्रभूमि है। इसका निर्माण 1845 ई. में महाराजा विनय सिंह द्वारा रूपारेल नदी की एक सहायक जलधारा पर बांध (बंड) बनाकर किया गया था।
  • प्राप्त जैव विविधता: यहां इजिप्शियन गिद्ध, ब्लैक स्टॉर्क, बाघ, भारतीय पैंगोलिन, तेंदुआ और सांभर जैसी प्रजातियां देखी जा सकती हैं।

कोपरा जलाशय के बारे में

  • अवस्थिति: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में।  
  • यह महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में स्थित एक जलाशय है।
  • इसके विस्तृत खुला जल-क्षेत्र में उथले और पोषक तत्वों से समृद्ध पश्च जल (बैकवॉटर) जैसी विशेषता देखी जा सकती है।
  • प्राप्त जैव विविधता: बार-हेडेड गूज, इजिप्शियन गिद्ध, रिवर टर्न, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल।
  • मुख्य खतरे: अवसाद का जमाव (सिल्टेशन), आक्रामक गैर-देशज प्रजातियों की उपस्थिति तथा आसपास के क्षेत्र में गहन कृषि-कार्य

रामसर सूची के बारे में

  • शुरुआतआर्द्रभूमि अभिसमय (Convention on Wetlands) के अंतर्गत रामसर सूची का प्रावधान किया गया। इस अभिसमय को 1971 में ईरान के रामसर शहर में अपनाया गया था। 
    • यह विश्व में संरक्षित क्षेत्रों का का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
    • संयुक्त राष्ट्र के लगभग 90% सदस्य देश इस अभिसमय के “संविदा पक्षकार (Contracting Parties)” हैं। इनमें भारत भी शामिल है। 
  • महत्त्व: रामसर सूची में शामिल आर्द्रभूमियों को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष दर्जा मिलता है। इन स्थलों को ‘मानवता के लिए अंतरराष्ट्रीय महत्व का क्षेत्र’ माना जाता है।
  • मानदंड: किसी आर्द्रभूमि को “अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि” सूची में शामिल होने के लिए रामसर अभिसमय द्वारा निर्धारित नौ में से कम-से-कम एक मानदंड को पूरा करना आवश्यक है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet