आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग पर भारत का संकल्प (INDIA’S RESOLUTION ON WISE-USE OF WETLANDS) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग पर भारत का संकल्प (INDIA’S RESOLUTION ON WISE-USE OF WETLANDS)

04 Sep 2025
1 min

सुर्ख़ियों में क्यों?

भारत के 'आर्द्रभूमि के लिए संधारणीय जीवन-शैली को बढ़ावा देना' शीर्षक वाले संकल्प को जिम्बाब्वे में आयोजित रामसर के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (CoP) में 172 देशों के समर्थन से अपनाया गया।

अन्य संबंधित तथ्य 

  • यह संकल्प मिशन लाइफ/ Mission LiFE (पर्यावरण के अनुकूल जीवन-शैली) के सिद्धांतों के अनुरूप है।
    • मिशन लाइफ भारत के नेतृत्व वाला एक वैश्विक आंदोलन है। इसे 2021 में ग्लासगो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-26) में प्रस्तुत किया गया था।
    • इसका उद्देश्य व्यक्तियों और समुदायों को ऐसी जीवन-शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जो प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने वाली हो और उसे नुकसान न पहुंचाए।

आर्द्रभूमियों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में

  • यह रामसर कन्वेंशन के तहत आर्द्रभूमि संरक्षण हेतु मुख्य सिद्धांत है।
  • इस कन्वेंशन के तहत संधारणीय विकास के संदर्भ में विवेकपूर्ण उपयोग को पारिस्थितिकी-तंत्र आधारित पद्धतियों के आधार पर आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिक विशेषताओं को बनाए रखने के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • इसके सभी पक्षकारों पर राष्ट्रीय योजनाओं, कानून, प्रबंधन कार्यों और सार्वजनिक शिक्षा के माध्यम से विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने का दायित्व सौंपा गया है।
  • आर्द्रभूमियों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति भारत का दृष्टिकोण
    • जलीय पारिस्थितिकी-तंत्रों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय योजना (NPCA) शुरू की गई है।
    • एकीकृत प्रबंधन योजनाएं (IMPs) संधारणीय उपयोग के लिए रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत करती हैं।
    • भारत ने "वेटलैंड वाइज यूज- एन इम्प्लीमेंटेशन फ्रेमवर्क" 2024 शीर्षक से एक फ्रेमवर्क जारी किया है।
    • 'मिशन सहभागिता' और 'आर्द्रभूमि बचाओ अभियान' में 2 मिलियन से अधिक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए। इससे 170,000 से अधिक आर्द्रभूमियों का मानचित्रण संभव हो सका।

COP15 के अन्य आउटकम्स 

आउटकम्स/पहलें पहल

विवरण

"विक्टोरिया फॉल्स" घोषणा-पत्र को अपनाना

इसके तहत आर्द्रभूमि की पारिस्थितिकी, सामाजिक और आर्थिक भूमिकाओं को मान्यता दी गई है; जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन संबंधी शमन और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में योगदान में उनके महत्त्व को उजागर किया गया है।

भारत-बर्मा रामसर क्षेत्रीय पहल रणनीतिक योजना 2025-2030 का शुभारंभ

आर्द्रभूमियों को होने वाले नुकसान को रोकना और उन्हें उनकी प्राकृतिक स्थिति में पुनः बहाल करना

कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम

ब्रिज (BRIDGE) कार्यक्रम का शुभारंभ

लैंगिक समावेशन और महिला नेतृत्व पर आधारित अनुदान

फ्रेश वाटर चैलेंज 

यह आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर कन्वेंशन के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है।

वैश्विक जलीय पक्षी अनुमान साझेदारी (GWEP) की स्थापना का समर्थन

GWEP को रामसर कन्वेंशन के तहत स्थापित किया गया है। यह डेटा स्रोतों को एकीकृत एवं निगरानी क्षमता का निर्माण करता है तथा जलीय पक्षियों की  आबादी में आने वाली गिरावट और आर्द्रभूमि क्षरण को रोकने के लिए संरक्षण संबंधी समझौतों के लिए जानकारी प्रदान करता है।

 

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet