भारत 'सभी के लिए टीकाकरण' की दिशा में | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • 1985 में शुरू हुए यूनिवर्सल इम्यूनाइज़ेशन प्रोग्राम (UIP) का मकसद 12 जानलेवा बीमारियों के खिलाफ यूनिवर्सल वैक्सीनेशन करना है।
  • मिशन इंद्रधनुष और इंटेंसिफाइड मिशन इंद्रधनुष का मकसद उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टारगेट करना है जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है या जिन्हें थोड़ी वैक्सीन लगी है, इसके लिए U-Win और eVIN जैसे डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
  • भारत ने पोलियो और स्मॉलपॉक्स जैसी बीमारियों को खत्म कर दिया है, 98.4% लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लगा दी है और दुनिया का एक बड़ा वैक्सीन सप्लायर बन गया है।

In Summary

भारत अपने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के माध्यम से अपनी पूरी आबादी के सार्वभौमिक टीकाकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के बारे में

  • शुरुआत: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1985 में की गई।
  • उद्देश्य:  टीकाकरण कवरेज में तेजी से वृद्धि करना, विश्वसनीय 'कोल्ड चेन' प्रणाली स्थापित करना और वैक्सीन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना। 
  • टीकाकरण कवरेज वाली बीमारियां: यह अभियान 12 प्राणघातक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इनमें डिप्थीरिया, पोलियो, टिटनेस, तपेदिक, हेपेटाइटिस B, खसरा-रूबेला आदि शामिल हैं।
  • मिशन इंद्रधनुष: 2015 में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना है जिनका कोई टीकाकरण नहीं हुआ है या आंशिक रूप से टीकाकरण हुआ है। 
    • इसके बाद गहन मिशन इंद्रधनुष (Intensified Mission Indradhanush) शुरू किया गया। इसमें शहरी क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया।  
    • उपर्युक्त अभियानों का लक्ष्य  नियमित टीकाकरण सेवाओं को मजबूत करके और दुर्गम आबादी को लक्षित करके UIP के तहत 90% से अधिक पूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त करना है।
  • डिजिटल प्रणाली:
    • U-Win: यह एक डिजिटल ऐप है। यह लोगों को अपने निवास-स्थान के पास टीकाकरण केंद्र खोजने, टीकाकरण का समय प्राप्त करने और टीकाकरण रिकॉर्ड बनाए रखने में मदद करता है। 
    • इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (eVIN):  यह एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। यह देश भर में कई स्थानों पर वास्तविक समय में वैक्सीन के स्टॉक स्तर और भंडारण वाली जगह के तापमान की निगरानी करता है।

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत उपलब्धियां

  • कई रोगों का उन्मूलन: भारत में चेचक, यॉज, मातृ एवं नवजात टिटनेस और पोलियो का सफलतापूर्वक उन्मूलन किया जा चुका है।
  • पूर्ण टीकाकरण कवरेज: टीकाकरण कवरेज 2015 के 62% से बढ़कर जनवरी 2026 तक 98.4% हो गया।
  • टीकाकरण-रहित यानी जीरो-डोज़ वाले बच्चों की संख्या कम होना: 2023 में ऐसे बच्चों का अनुपात 0.11% से घटकर 2024 में 0.06% रह गया।
    • जीरो-डोज़ बच्चे वे होते हैं, जिन्हें नियमित टीकाकरण सेवाओं तक पहुंच नहीं मिलती या जो कभी भी इन सेवाओं से नहीं जुड़ पाते।
  • विश्व में वैक्सीन का आपूर्तिकर्ता: भारत विश्व में वैक्सीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत विश्व की लगभग 60% वैक्सीन की आपूर्ति करता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

जीरो-डोज़ बच्चे

ये ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें नियमित टीकाकरण सेवाओं तक पहुंच नहीं मिल पाती है या जो इन सेवाओं से कभी नहीं जुड़ पाते हैं। भारत सरकार इन बच्चों की संख्या को कम करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (eVIN)

यह एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है जो देश भर में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन के स्टॉक स्तर और भंडारण के तापमान की वास्तविक समय में निगरानी करता है, जिससे वैक्सीन की बर्बादी कम होती है और उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

U-WIN

Likely referring to an electronic vaccine intelligence network or a similar digital platform used for tracking and managing immunization services. Such platforms enhance efficiency and reach in public health programs.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet