इसरो के अनुसार हिमालय में हिमनदों के पिघलने (Deglaciation) की वजह से क्रायो-हाइड्रोलॉजिकल जोखिम बढ़ रहा है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • ISRO की स्टडी के मुताबिक, 2025 में धराली में अचानक आई बाढ़ का कारण बर्फ के खुले हिस्से का ढहना है, न कि बादल फटना या GLOF।
  • क्लाइमेट चेंज, थर्मल/मैकेनिकल अस्थिरता से हिमालय में बर्फ के टुकड़े ढहने और क्रायो-हाइड्रोलॉजिकल खतरों का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसके नतीजों में तेज़ी से बाढ़ आना, कटाव, बस्तियों का खत्म होना, और तीर्थयात्रा के रास्तों और हाइड्रोपावर प्लांट्स को खतरा शामिल हैं।

In Summary

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के एक हालिया अध्ययन के अनुसार वर्ष 2025 में धराली गांव में आई आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का कारण बर्फ के टुकड़ों वाले खुले क्षेत्र  (Exposed ice patch) का अचानक ढहना था। वैज्ञानिकों के अनुसार यह बाढ़ बादल फटने या हिमनदीय झील प्रस्फोट जनित बाढ़ (Glacial Lake Outburst Flood: GLOF) की वजह से नहीं आई थी।   

  • बर्फ की यह परत श्रीकंठ हिमनद के ‘हिम-अपरदन  क्षेत्र’ यानी निवेशन ज़ोन (nivation zone) में स्थित था।

हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं में वृद्धि के कारण

  • जलवायु परिवर्तन: हिमनदों का तेजी से पिघलकर पतला होना, वर्षा पैटर्न में बदलाव और बढ़ता तापमान मौसमी बर्फ की उस परत को कम कर देते हैं, जो सामान्यतः नीचे की बर्फ को सुरक्षित रखती है। 
  • तापीय एवं यांत्रिक अस्थिरता: बर्फ के खुले व स्वतंत्र क्षेत्र तापमान में उतार-चढ़ाव और आंशिक हलचल के प्रति तेजी से प्रतिक्रिया करती है। इससे इनके तेजी से पिघलने, टूटने और गुरुत्वाकर्षण की वजह से अचानक ढहने का खतरा बढ़ जाता है।

हिमालय में हिमनदों के पिघलने (Deglaciation) के प्रभाव:

  • श्रृंखलाबद्ध क्रायो-हाइड्रोलॉजिकल खतरे: बर्फ के टुकड़ों, पिघले जल और मलबे के अचानक बहाव से कम समय में अत्यधिक वेग वाली बाढ़ उत्पन्न होती है।
  • स्थानीय स्थलाकृति की वजह से तीव्रता में वृद्धि: हिमालय की खड़ी और संकीर्ण घाटियों में, ढही हुई बर्फ की थोड़ी मात्रा भी प्रबल गुरुत्वीय ऊर्जा उत्पन्न करती है, जिससे अत्यधिक अपरदन वाली मलबा-युक्त बाढ़ आती है।
  • सामाजिक-आर्थिक नुकसान: ऐसे बहु-चरणीय खतरों से:
    • नदी अपवाह मार्गों का विस्तार और मानव बस्तियों का विनाश होता है; 
    • तीर्थ यात्रा मार्गों, निचले इलाकों की आबादी और जलविद्युत संयंत्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। 

प्रमुख परिभाषाएं 

  • बर्फ का टुकड़ा (Ice Patch): यह धरातलीय  हिम (स्नो), जमी हुई बर्फ (फर्न) और नीचे की ठोस बर्फ का ऐसा हिस्सा होता है जो साल भर बना रहता है। हालांकि यह हिमनद की तरह न तो अंदर से प्रवाहित होता है और न ही उसमें कोई गति होती है।  इसलिए इसे वास्तविक हिमनद नहीं माना जाता।
    • उपग्रह से ली गई तस्वीरों में बर्फ के ऐसे खुले क्षेत्रों का दिखना आकस्मिक बाढ़ का प्रारंभिक चेतावनी संकेत माना जाता है।
  • हिम-अपरदन या निवेशन (Nivation): यह बर्फ के नीचे और आसपास की भूमि का क्रमिक अपरदन है, जो मुख्यतः  'फ्रीज-थॉ' (जमने और पिघलने) चक्रों द्वारा संचालित होता है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Freeze-thaw cycles

Repeated cycles of freezing and thawing of water within rock or soil. This process can cause significant physical weathering and erosion, playing a crucial role in nivation and the destabilization of ice.

Nivation

A periglacial process involving erosion beneath snow patches due to freeze-thaw cycles and the action of meltwater, leading to the formation and deepening of hollows in the landscape.

Cryo-Hydrological Hazards

Hazards associated with frozen water bodies (ice and snow) and their interaction with hydrological processes. This includes events like flash floods triggered by ice or snow melt.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet