इस कार्यक्रम में गार्डासिल-4 (Gardasil-4) का उपयोग किया जा रहा है, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) को रोकने के लिए एक क्वाड्रिवेलेंट एकल-खुराक टीका है।
- गार्डासिल-4 लक्षित HPV प्रकारों के खिलाफ 93-100% प्रभावशीलता प्रदान करता है।
- एक 'क्वाड्रिवेलेंट' टीका चार अलग-अलग एंटीजन (जैसे- चार अलग-अलग विषाणुओं या सूक्ष्मजीवों) के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करके कार्य करता है।
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के बारे में
- परिभाषा: HPV 200 ज्ञात विषाणुओं के एक समूह का नाम है।
- प्रसार: यह एक सामान्य यौन संचारित संक्रमण (STI) है।
- प्रभाव: अधिकांश लोगों में यह कोई समस्या उत्पन्न नहीं करता, लेकिन उच्च जोखिम वाले HPV प्रकारों का लगातार संक्रमण गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारण बनता है।
- 90% लोगों में शरीर स्वयं ही इस संक्रमण को नियंत्रित कर लेता है।
गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर (Cervical Cancer)
- वैश्विक स्थिति: यह विश्व में महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे सामान्य कैंसर है।
- विशेष रूप से भारत में, यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है।
- आंकड़े: दुनिया भर में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से होने वाली मौतों में भारत की हिस्सेदारी 25% है और रुग्णता (morbidity) के मामले में भारत विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है।
- सामाजिक प्रभाव: यह कम आयु की महिलाओं को अत्यधिक प्रभावित करता है। कैंसर के कारण अपनी माता को खोने वाले 20% बच्चे गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की वजह से अनाथ होते हैं।