भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) विश्व स्तरीय औद्योगिक अवसंरचना निर्माण की दिशा में प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत का द्योतक है।
BHAVYA की मुख्य विशेषताएं

- उद्देश्य: 33,660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पूरे भारत में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित करना।
- औद्योगिक पार्क भूमि का एक नियोजित क्षेत्र होता है जिसमें तैयार कारखाने (रेडी-बिल्ट फैक्ट्री) हो भी सकते हैं और नहीं भी, और इसमें कई उद्योगों के लिए साझा सुविधाएं होती हैं।
- पात्रता: 100 एकड़ (पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 25 एकड़) से लेकर 1000 एकड़ तक के औद्योगिक पार्कों का चयन किया जाएगा।
- योजना की अवधि: 6 वर्ष (वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक)।
- वित्तीय सहायता: प्रति एकड़ एक करोड़ रुपये तक की सहायता निम्नलिखित के लिए दी जाएगी:
- मुख्य अवसंरचना हेतु: आंतरिक सड़कें, भूमिगत उपयोगिता सुविधाएं (यूटिलिटीज), जल निकासी, साझा अपशिष्ट उपचार संयंत्र, ICT और प्रशासनिक प्रणालियां।
- मूल्य वर्धित अवसंरचना हेतु: तैयार कारखाने (शेड), मांग के अनुसार निर्मित इकाइयां (built-to-suit), परीक्षण प्रयोगशालाएं, गोदाम।
- सामाजिक अवसंरचना हेतु: श्रमिकों के लिए आवास और सहायक सुविधाएं।
- बाहरी अवसंरचना (External infrastructure) के लिए परियोजना लागत का 25% तक अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी:
- प्राथमिक: विनिर्माण इकाइयां, MSMEs, स्टार्टअप और वैश्विक निवेशक जो तैयार औद्योगिक अवसंरचना की तलाश में हैं।
- द्वितीयक: श्रमिक, लॉजिस्टिक्स प्रदाता, सेवा क्षेत्रक के उद्यम और स्थानीय समुदाय।
- कार्यान्वयन: भारत सरकार के उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के तहत राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (NICDC) द्वारा, तथा राज्य और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में।
भारत में प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क के बारे में
- ये उपयोग के लिए तैयार प्रणालियां हैं जहां भूमि, यूटिलिटीज (बिजली/पानी), अनुमोदन और अवसंरचनाएं पहले से मंजूर/विकसित होती हैं, जिससे उद्योग बिना किसी देरी के तेजी से परिचालन शुरू कर सकते हैं।
- केंद्रीय बजट 2025-26 में इनके विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
- भारत में 306 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क हैं, और दिसंबर 2025 तक NICDC के तहत अतिरिक्त 20 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क और स्मार्ट सिटी विकसित किए जा रहे हैं।