केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक बनाने के लिए 'सार्थक-पीडीएस (SARTHAK-PDS)' योजना को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

‘सार्थक-पीडीएस’ से आशय है; “राशन परिवहन और प्रबंधन में सहायता - सार्वजनिक वितरण में स्वचालन के साथ आय योजना” (Scheme for Assistance in Ration Transport and Handling-Income with Automation in PDS: SARTHAK-PDS)।

  • यह योजना निम्नलिखित दो पुरानी योजनाओं को मिलाकर बनाई गई है: 
    • NFSA के तहत खाद्यान्नों के अंतरराज्यीय आवागमन और FPS डीलरों के मार्जिन के लिए राज्य एजेंसियों को सहायता, और 
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रौद्योगिकी के माध्यम से आधुनिकीकरण और सुधार की योजना (SMART PDS)

सार्थक-PDS के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • योजना-अवधि:  31 मार्च, 2031 तक (16वें वित्त आयोग के कार्यकाल तक)।
  • बजट: अगले पांच वर्षों के लिए ₹25,530 करोड़ का आवंटन।
  • लाभार्थी: इसका लाभ 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम' (NFSA) के लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • वितरण नेटवर्क की वास्तविक समय में निगरानी के लिए एकीकृत राष्ट्रीय डेटाबेसAI आधारित विश्लेषण डैशबोर्डस्वचालित शिकायत निवारण प्रणाली आदि का उपयोग किया जाएगा। 
    • पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मानकीकृत डिजिटल प्रक्रियाएं और ISO प्रमाणित प्रोटोकॉल अपनाए जाएंगे। 
  • उद्देश्य: 
    • राज्य के भीतर अनाज के परिवहन, भंडारण/प्रबंधन और उचित मूल्य की दुकानों (FPS) के मार्जिन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना। 
    • अंतिम छोर तक बेहतर वितरण सुनिश्चित करने और रिसाव (लीकेज) कम करने के लिए एकीकृत, नागरिक-केंद्रित और आपस में जुड़ी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) विकसित करना।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) क्या है?

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA) के अंतर्गत पात्रता:
    • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) में सूचीबद्ध प्रत्येक परिवार को प्रत्येक माह 35 किलो राशन मिलता है।
    • प्राथमिकता वाले परिवार (PHH): इनके प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मिलता है।
  • मंत्रालय: यह प्रणाली केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
  • संयुक्त संचालन :
    • केंद्र सरकार: भारतीय खाद्य निगम (FCI) के माध्यम से अनाज खरीदना, उसे भंडारित करना और राज्यों तक थोक में पहुँचाना।
    • राज्य सरकार: राज्य के भीतर राशन का वितरण करना, सही लाभार्थियों की पहचान करना, राशन कार्ड जारी करना और उचित मूल्य की दुकानों (राशन की दुकानों) का पर्यवेक्षण करना जैसे संचालकीय कार्य।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Integrated National Database

A centralized digital system for real-time monitoring of the PDS distribution network. It aims to enhance transparency and efficiency in the supply chain of food grains.

FCI

Food Corporation of India, a statutory body established under the Food Corporations Act 1964, responsible for procurement, storage, and distribution of food grains to ensure food security in India. It plays a crucial role in managing buffer stocks and implementing the Minimum Support Price (MSP) policy for farmers.

FPS

Fair Price Shop. Retail outlets where foodgrains and other essential commodities are distributed to the beneficiaries of the Public Distribution System at subsidized prices.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet