आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) पहली बार 2017 में शुरू किया गया था। इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी की जाती है।
- वर्ष 2025 से, सर्वेक्षण की अवधि को कृषि वर्ष (जुलाई-जून) से बदलकर कैलेंडर वर्ष (जनवरी-दिसंबर) कर दिया गया। साथ ही, सर्वेक्षण पद्धति में भी परिवर्तन किए गए हैं।
PLFS रिपोर्ट के बारे में
- इस रिपोर्ट का उद्देश्य सामान्य स्थिति (Usual Status) (मुख्य गतिविधि स्थिति + सहायक गतिविधि स्थिति) और वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS), दोनों आधारों पर रोजगार और बेरोजगारी के प्रमुख संकेतकों का अनुमान लगाना है।
- इन संकेतकों में शामिल हैं; श्रम बल भागीदारी दर (LFPR), कार्मिक (श्रमिक) जनसंख्या अनुपात (WPR) और बेरोजगारी दर (UR)।
प्रमुख संकेतक:
- श्रम बल भागीदारी दर (LFPR): जनसंख्या में श्रम बल में शामिल व्यक्तियों (यानी कार्य करने वाले या कार्य की तलाश में या कार्य के लिए उपलब्ध) का प्रतिशत।
- कार्मिक (वर्कर) जनसंख्या अनुपात (WPR): जनसंख्या में नियोजित (कार्य कर रहे) व्यक्तियों का प्रतिशत।
- बेरोजगारी दर (UR): श्रम बल में शामिल व्यक्तियों में से बेरोजगार व्यक्तियों का प्रतिशत।
- गतिविधि स्थिति - सामान्य स्थिति (Usual Status): सर्वेक्षण की तिथि से ठीक पहले के पिछले 365 दिनों की संदर्भ अवधि में कार्य या गतिविधि के आधार पर निर्धारित की जाती है।
- गतिविधि स्थिति - CWS: सर्वेक्षण की तिथि से ठीक पहले के पिछले 7 दिनों की संदर्भ अवधि में कार्य या गतिविधि के आधार पर निर्धारित की जाती है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
|