विश्व का पहला OptoSAR सैटेलाइट मिशन 'दृष्टि' प्रक्षेपित किया गया
भारतीय स्पेस स्टार्टअप गैलेक्सीआई (GalaxEye) द्वारा विकसित यह मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। यह मिशन भारत में निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित सबसे बड़ा पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) सैटेलाइट है।
‘मिशन दृष्टि’ के बारे में
- OptoSAR का उपयोग: यह एक ही प्लेटफॉर्म पर मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग (MSI) और सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) को संयोजित करने वाला पहला मिशन है।
- कक्षा: इस मिशन को सूर्य-तुल्यकालिक निम्न पृथ्वी कक्षा (Sun-synchronous LEO) में स्थापित किया गया है।
- LEO में स्थापित सैटेलाइट्स लगभग 160 किलोमीटर से 2,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं।
- क्षमता: यह हर मौसम में और दिन-रात काम कर सकता है और तस्वीरें प्रदान कर सकता है।
- यह अंतरिक्ष से सुदृढ़ निगरानी में मदद करेगा।
- रिज़ॉल्यूशन: भारतीय निजी कंपनियों में सबसे अधिक है। अर्थात, उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें उपलब्ध कराएगा।
OptoSAR के बारे में
- यह हार्डवेयर (मशीन/उपकरण) और सॉफ्टवेयर (प्रोग्राम) की एक पूरी प्रणाली है, जो मिलकर समन्वय में कार्य करेगी।
- प्रयुक्त तकनीक: SyncFusion स्टैक।
- यह मिशन पहले के उपग्रहों की निम्नलिखित कमियों को दूर करता है:
- ऑप्टिकल सेंसर्स: ये स्पष्ट और समझने में आसान तस्वीरें देते हैं, लेकिन बादल और अंधेरे में कार्य नहीं कर पाते।
- SAR (सिंथेटिक अपर्चर रडार): यह बादलों के पार निगरानी कर सकता है और दिन-रात, दोनों अवधियों में कार्य कर सकता है। हालांकि, इसकी तस्वीरें समझना थोड़ा मुश्किल होता है।
- मिशन दृष्टि में उपर्युक्त दोनों की विशेषताएं शामिल हैं।
भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स की उपलब्धियां
|