भारत और नॉर्वे ने द्विपक्षीय संबंध को 'हरित रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा प्रदान किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • प्रधानमंत्री की नॉर्वे यात्रा के दौरान भारत और नॉर्वे ने स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु लचीलापन, नीली अर्थव्यवस्था और हरित जहाजरानी के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा किया।
  • नॉर्वे, भारत की इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (आईपीओआई) में शामिल हो गया है, जिसे 2019 में सागर पहल के आधार पर शुरू किया गया था।
  • इन समझौतों में भारत-नॉर्वे डिजिटल विकास साझेदारी, डिजिटल और स्वास्थ्य साझेदारी, अंतरिक्ष सहयोग और ईएफटीए के साथ टीईपीए शामिल हैं।

In Summary

भारत के प्रधान मंत्री की नॉर्वे यात्रा के दौरान दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु अनुकूलन, ब्लू इकोनॉमी और हरित शिपिंग जैसे क्षेत्रों  में सहयोग को और सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखा है।

  • नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम ने भारत के प्रधान मंत्री को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया।

प्रधान मंत्री की यात्रा के अन्य महत्वपूर्ण परिणाम

  • हिंद-प्रशांत महासागर पहल (IPOI): नॉर्वे ने भारत की 'हिंद-प्रशांत महासागर पहल' में शामिल होने की घोषणा की।
    • IPOI को भारत ने वर्ष 2019 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शुरू किया था। यह “क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास” (SAGAR) दृष्टिकोण पर आधारित है।
  • भारत-नॉर्वे डिजिटल विकास साझेदारी: यह 'डिजिटल पब्लिक गुड्स' इत्यादि पर सहयोग के लिए एक रूपरेखा स्थापित करती है।
  • अन्य समझौते: डिजिटल और स्वास्थ्य-देखभाल साझेदारी, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग, आदि।

भारत और नॉर्वे के बीच विकसित होते संबंध

  • आर्थिक संबंध: भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) ने आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए 'व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। ध्यातव्य है कि EFTA में नॉर्वे भी शामिल है। 
  • ब्लू इकोनॉमी के क्षेत्र में सहयोग: दोनों देश सुनामी प्रारंभिक-चेतावनी प्रणाली, ‘पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और लेखांकन पर भारत-नॉर्वे सहयोग परियोजना (INECO)’ जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं।
  • आर्कटिक/ध्रुवीय क्षेत्र में सहयोग: भारत ने जुलाई 2008 में नॉर्वे के NY-एलेसुंड में अपना पहला स्थायी आर्कटिक अनुसंधान स्टेशन 'हिमाद्रि' स्थापित किया था। इसके अलावा, भारत को वर्ष 2013 से 'आर्कटिक परिषद' में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
  • अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग: इसरो अपने ध्रुवीय-कक्षा वाले पृथ्वी-अवलोकन और संसाधन-सर्वेक्षण सैटेलाइट्स के लिए डेटा प्राप्त करने हेतु नॉर्वे के स्वालबार्ड ग्राउंड स्टेशन पर निर्भर है।
  • संयुक्त राष्ट्र (UN) में सुधार: नॉर्वे, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है।  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

United Nations Security Council (UNSC)

One of the six principal organs of the United Nations, responsible for maintaining international peace and security. Its resolutions can be binding on member states.

ISRO (Indian Space Research Organisation)

The space agency of the Government of India responsible for the Indian space program. It undertakes research and development in space science, planetary exploration, and related technologies.

Observer Status (Arctic Council)

A status granted to non-Arctic states or organizations that allows them to participate in Arctic Council meetings and activities without the right to vote. It signifies an interest in Arctic affairs and cooperation.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet