स्वयं सहायता समूह (SHGs) और महिला सशक्तीकरण | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों के लिए सामुदायिक स्वामित्व वाले खुदरा आउटलेट के माध्यम से महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए 'शी-मार्ट्स' की शुरुआत की है।
  • स्वयं सहायता समूह वित्तीय समावेशन (जैसे, बैंक सखी), उद्यमिता (जैसे, महिला आर्थिक विकास), राजनीतिक भागीदारी (जैसे, SEWA), गरीबी उन्मूलन (जैसे, कुडुम्बश्री) और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देते हैं।
  • प्रमुख पहलों में DAY-NRLM (जिसने 10.05 करोड़ महिलाओं को संगठित किया) और लखपति दीदी (जिसका लक्ष्य ₹1 लाख वार्षिक आय है) शामिल हैं।

In Summary

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शी-मार्ट्स/SHE-MARTs (सेल्फ हेल्प इंटरप्रेन्योर मार्ट्स) के लिए एक देशव्यापी रोडमैप प्रारंभ किए।

  • शी-मार्ट की घोषणा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई थी। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के क्लस्टर स्तर के संघों के भीतर सामुदायिक स्वामित्व वाले खुदरा स्टोर स्थापित किए जाएंगे। 
  • यह पहल महिलाओं के सशक्तीकरण में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।   

महिला सशक्तीकरण में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की भूमिका

  • वित्तीय समावेशन में: ये समूह ग्रामीण महिलाओं में बचत, संस्थागत ऋण (बैंक लोन) प्राप्ति, बीमा और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देते हैं।
    • उदाहरण के लिए: 'बैंक सखी कार्यक्रम' स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक-मित्र (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) के रूप में प्रशिक्षित करता है।
  • उद्यमिता विकास में: SHGs महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को कौशल विकास, बाजार से संपर्क और नेटवर्किंग के माध्यम से सहायता प्रदान करते हैं।
    • उदाहरण के लिए: महिला आर्थिक विकास महामंडल महिलाओं को उद्यमशीलता विकास से संबंधित कौशल प्रदान करता है।
  • राजनीतिक सशक्तीकरण में: SHGs महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाते हैं।
    • उदाहरण के लिए: स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA) अनौपचारिक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में कार्यरत महिला कर्मकारों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास में: SHGs आजीविका सुरक्षा बढ़ाते हैं, साहूकारों पर निर्भरता कम करते हैं और समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हैं।
    • उदाहरण के लिए: कुडुम्बश्री मॉडल महिलाओं के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन और बेहतर स्थानीय शासन का सफल उदाहरण है।
  • सामाजिक सुधार: SHGs सामूहिक जागरूकता प्रसारित करके और कार्रवाई के माध्यम से बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराबखोरी और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटने में मदद करते हैं।

महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए शुरू की गई प्रमुख सरकारी पहलें

  • दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM): यह एक केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है। इसके तहत वित्तीय समावेशन के लिए 10.05 करोड़ से अधिक महिलाओं को 90.90 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHGs) में संगठित किया गया है।
  • लखपति दीदी पहल: यह पहल DAY-NRLM योजना के अंतर्गत कार्य करती है। इस पहल का उद्देश्य SHG से जुड़ी महिलाओं को कम से कम ₹1 लाख वार्षिक आय अर्जित करने में सक्षम बनाना है।
  • अन्य पहलें: स्वयं सहायता समूह-बैंक लिंकेज कार्यक्रम (SHG-BLP); सरस मेला आदि।

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

SHG-BLP (Self-Help Group-Bank Linkage Programme)

A program that facilitates linkage between Self-Help Groups (SHGs) and banks, enabling SHGs to access formal credit. This is a key strategy for financial inclusion and empowering SHG members.

Lakhpati Didi Initiative

An initiative under DAY-NRLM that aims to empower women by enabling them to earn at least ₹1 lakh annually through enterprise promotion. It is a part of the larger goal of enhancing rural livelihoods and financial independence of women.

Deendayal Antyodaya Yojana - National Rural Livelihoods Mission (DAY-NRLM)

A flagship Centrally Sponsored Scheme in India aimed at organizing rural poor women into sustainable Self-Help Groups (SHGs) and making them aware of their rights and entitlements. It focuses on financial inclusion and livelihood enhancement.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet